शिवानंद तिवारी और अमिताभ दास के साथ नीतीश कुमार और निशांत
- फोटो : अमर उजाला
शिवानंद तिवारी अब सोशल मीडिया पर खूब नजर आते हैं, कभी किसी के पक्ष में तो कभी किसी के विपक्ष में। अब उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की तरफ से पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास का विरोध जताया है। उन्होंने अमिताभ दास को विकृत मानसिकता की उपज कह दिया है। फ़िलहाल पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास पुलिस की हिरासत में हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : कलाकारों के लिए क्या-क्या कर रही बिहार सरकार? कला-संस्कृति विभाग की बजट घोषणाएं देखें
क्या लिखा सोशल मीडिया पर
शिवानंद तिवारी अब सोशल मीडिया पर लिखा, "पूर्व पुलिस अधिकारी अमिताभ दास ने नीतीश कुमार के पुत्र निशांत पर जो आरोप लगाया है वह बिल्कुल अविश्वसनीय है। नीतीश कुमार लंबे समय से मुख्यमंत्री हैं। मां के नहीं रहने के बाद निशांत अपने पिता के साथ ही मुख्यमंत्री आवास में रहता है, लेकिन आज तक किसी भी विवाद में उसका नाम नहीं आया।कभी उस पर उँगली नहीं उठी, बल्कि लोगों को ताज्जुब होता है कि एक मुख्यमंत्री का बेटा इतना सरल कैसे हो सकता है। अमिताभ दास मुझे कभी भी मानसिक तौर पर स्वस्थ व्यक्ति नहीं लगे। उन्होंने निशांत पर जो नीट छात्रा मामले से संबंधित आरोप लगाया है वह बिल्कुल अविश्वसनीय है। इस आरोप को विकृत मानसिकता की उपज कहा जा सकता है। शिवानन्द।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : पप्पू यादव जेल से हुए रिहा, न्यायपालिका का जताया आभार, कहा- सच और झूठ का फैसला हुआ है
क्या है मामला
पूर्व आईपीएस अमिताभ दास को शुक्रवार की शाम पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पहली सूचना पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ दास के घर पर पुलिस के द्वारा छापेमारी करने की आई थी, लेकिन कुछ ही देर में छापेमारी गिरफ्तारी में बदल गई। हालांकि पटना एसएसपी ने गिरफ्तारी से इनकार किया। पुलिस का कहना है कि अमिताभ दास ने सरकार के सिस्टम और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के खिलाफ अनर्गल और विवादित बयान दिया था। इसको लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई और अब कार्रवाई की जा रही है। हालांकि पुलिस का यह भी कहना है कि पुलिस को देखने के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई है। फिलहाल उन्हें सहयोग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।