फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटकलों पर विराम: शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- मोदी समर्थित ट्वीट ‘मजाक’, कांग्रेस नहीं छोड़ रहा 

Wed, 30 Jun 2021 03:53 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, पटना

सार

  • कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी बदलने की अटकलों पर विराम लगाते हुए दी सफाई 
  • पीएम मोदी के समर्थन में ट्वीट को उनकी ‘घर वापसी’ की कोशिश के रूप में देखा जा रहा था
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता और कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही किए गए अपने मोदी समर्थित ट्वीट को लेकर मंगलवार को सफाई दी है। भाजपा में लौटने की संभावना को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि ‘मजाक’ के लिए यह टिप्पणी की थी, उनकी पाला बदलने की कोई इच्छा नहीं है। शत्रुघ्न के मोदी समर्थित ट्वीट को उनकी ‘घर वापसी’ की कोशिश के रूप में देखा जा रहा था।

विज्ञापन


सिन्हा ने रविवार को एक हिंदी में किए गए ट्वीट में कहा था, 'दुनिया में चार तरह के दुखी लोग होते हैं। अपनों दुखों से दुखी, दूसरों के दुख से दुखी, दूसरों के सुख से दुखी और बिना बात खामखां मोदी से दुखी।' इस ट्वीट पर सिन्हा ने कहा, यह मनोरंजन के लिए रविवार का मजाक था। मैं हर रविवार को मनोरंजन के लिए कुछ ट्वीट करता हूं। उसका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि न तो मेरी कांग्रेस छोड़ने व भाजपा में शामिल होने का मन है और न ही ऐसी कोई इच्छा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें