फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna News: करंट लगने से सात बर्षीय मासूम की मौत, खेत से लौटे परिजनों को दरवाजे के पास बेहोश पड़ा मिला

Wed, 03 Jun 2026 03:18 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़

सार

बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा थाना क्षेत्र के गोपाईचक गांव में करंट लगने से 7 वर्षीय मासूम सूरज कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय बच्चा घर में अकेला था, जबकि परिजन खेत में काम करने गए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
करंट लगने से मासूम बच्चे की मौत।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाईचक गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां करंट की चपेट में आने से एक 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान गोपाईचक गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार के सभी सदस्य रोजाना की तरह खेतों में काम करने गए हुए थे और मासूम सूरज घर पर अकेला था। इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया और दरवाजे के पास ही बेहोश होकर गिर पड़ा। जब परिजन खेत से वापस घर लौटे, तो उन्होंने सूरज को दरवाजे के बाहर बेहोश अवस्था में पड़ा देखा।

आनन-फानन में परिजन बच्चे को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूरज को घर में कैसे और किस स्थान पर करंट लगा, इसकी जानकारी परिजनों को भी नहीं मिल पाई है। आशंका जताई जा रही है कि घर के दरवाजे के पास से गुजर रहे किसी तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में बच्चा आ गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar: खान सर के कोचिंग पर फायरिंग मामले में शिक्षक रौशन आनंद समेत तीन हिरासत में, पटना पुलिस ने क्या कहा?

घटना के समय घर में मासूम अकेला था
मासूम के दादा अरविंद प्रसाद ने बताया कि डॉक्टरों ने जांच के बाद कहा कि बच्चे की मौत करंट लगने से हुई है। उन्होंने बताया कि घटना के समय घर में मासूम अकेला था और परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें