फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: भोजपुर में फिर गूंजी चीख, ससुराल पक्ष पर महिला की हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 08 Nov 2025 03:48 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar News: परिजनों ने बताया कि रात में छोटे लाल ने फोन कर यह सूचना दी थी कि रीता के पेट में दर्द है, लेकिन सुबह जब परिजन पहुंचे तो उसकी लाश बिस्तर पर पड़ी मिली और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में घरेलू विवाद के बीच एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां पति ने कथित रूप से अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका देवरिया निवासी छोटे लाल उर्फ बूढ़ा की 36 वर्षीय पत्नी रीता कुमारी है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


मृतका के परिजनों का आरोप है कि रीता की हत्या उसके पति छोटे लाल सहित ससुराल पक्ष के तीन-चार लोगों ने मिलकर की है। परिजनों ने बताया कि रात में छोटे लाल ने फोन कर यह सूचना दी थी कि रीता के पेट में दर्द है, लेकिन सुबह जब परिजन पहुंचे तो उसकी लाश बिस्तर पर पड़ी मिली और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। इससे स्पष्ट होता है कि उसकी पिटाई की गई थी।

पढे़ं;  नवादा में तेजस्वी की जनसभाओं में उमड़ी भीड़, महागठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने यह भी बताया कि छठ पूजा के दौरान भी रीता के साथ मारपीट की गई थी। रीता काफी समय से अपने पति को घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बाहर काम करने भेजना चाह रही थी, लेकिन इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी विवाद के चलते यह घटना हुई होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना पर उदवंतनगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया गया है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें