फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime News: पति-ससुर की ली जान, देवर भी आखिरी सांसें गिन रहा; झगड़े के बाद बहू ने कर दिया बड़ा कांड

Thu, 18 Sep 2025 11:21 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Bihar News today in Hindi: रोहतास जिले के अगरेर में एक विवाहिता ने पारिवारिक कलह और डिप्रेशन में आकर अपने पति विशाल चौधरी और ससुर बेचन चौधरी को खाने में जहर देकर मार डाला। घटना में उसका देवर विकास कुमार भी जहर खाने से गंभीर रूप में अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के अगरेर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने पति और ससुर को खाने में जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं, जहर युक्त भोजन खाने से उसका देवर भी गंभीर रूप से बीमार हो गया है और जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना में जान गंवाने वालों की पहचान आरोपी महिला के पति विशाल चौधरी और ससुर बेचन चौधरी के रूप में हुई है। वहीं, देवर विकास कुमार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला लंबे समय से पारिवारिक कलह और मारपीट से परेशान थी। बताया जा रहा है कि डिप्रेशन में आकर बुधवार की रात उसने पति, ससुर और देवर के खाने में जहर मिला दिया। इसके बाद पति और ससुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देवर अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है।

पढ़ें: 'घुसपैठ हो रही, चौकीदार सो रहा है', स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का PM मोदी पर तंज; आगामी चुनाव पर भी बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक बेचन चौधरी मूल रूप से गंगौरा रामपुर (बक्सर जिला) के रहने वाले थे। वे अपने दो पुत्रों और बहू के साथ अगरेर में किराए के मकान में रहते थे और राजमिस्त्री का काम करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही अगरेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। पुलिस ने आरोपी महिला और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, फिलहाल पुलिस ने इस मामले पर आधिकारिक बयान देने से इनकार किया है। सदर अस्पताल सासाराम के डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि अगरेर से एक पिता और उसके दो पुत्रों को अस्पताल लाया गया था। इनमें पिता और एक पुत्र की मौत हो चुकी है, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर ने पुष्टि की कि मौत जहर खाने से हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें