फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: रोहतास में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, दो गंभीर

Mon, 01 Sep 2025 01:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोहतास

सार

रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरियां गांव के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा नासरीगंज थाना क्षेत्र के सिकरियां गांव के पास हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। मृतकों की पहचान कछवां थाना क्षेत्र के पहरवा गांव निवासी बैजनाथ राम के पुत्र हिमांशु कुमार राम और मोथा गांव निवासी रौशन कहार के रूप में की गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल मोथा गांव निवासी भिखारी पासी और पवन कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर बनारस रेफर किया गया है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें: कैमूर में आसमानी कहर! आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौत, पांच घायल
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक तेज रफ्तार में आमने-सामने से आ रही थीं और भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। टक्कर लगते ही हिमांशु और रौशन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही नासरीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सासाराम भेज दिया। घटना के बाद मृतकों के घरों में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें