फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सासाराम में ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जहर देकर हत्या किए जाने का लगाया आरोप

Fri, 23 Aug 2024 03:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

Sasaram News: मृतक के पिता श्री सिंह ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को ससुराल के लोगों ने मारपीट कर बाद में जहर दे दिया। उसके बाद सासाराम सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
शव लेने अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के अगरेर थानाक्षेत्र में ससुराल आए एक व्यक्ति की संदिग्ध स्थिति में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। परिजनों ने मृतक हरेंद्र सिंह की ससुराल वालों द्वारा मारपीट और जहर देकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चेनारी निवासी हरेंद्र उर्फ भोला अगरेर थानाक्षेत्र स्थित अपने ससुराल में आया हुआ था। इस दौरान कुछ विवाद हो गया। उसके बाद ससुराल वालों द्वारा मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया।

मृतक के पिता श्री सिंह ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को ससुराल के लोगों ने मारपीट कर बाद में जहर दे दिया। बेहोशी की हालत में अगरेर थाना पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सासाराम सदर अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा इलाज कराया गया। इलाज के दौरान ही हरेंद्र की मौत हो गई। उसके बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों के आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, हरेंद्र की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजन पुलिस से मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें