फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: BJP मंत्री ने बिहार में बढ़ते अपराध पर राजद पर साधा निशाना, महांकुभ स्नान पर तेजस्वी को दे डाली नसीहत

Fri, 31 Jan 2025 03:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

Sasaram News: मंत्री प्रेम कुमार सिंह ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान को पाखंड करार दिया। उन्होंने कहा कि राजद सरकार के दौरान अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
सासाराम में पत्रकारों से मुखातिब होते मंत्री प्रेम कुमार सिंह तथा अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार सिंह ने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने उन्हें (राजद नेता तेजस्वी) महाकुंभ स्नान की सलाह दी है। मंत्री ने कहा कि अगर तेजस्वी यादव को वास्तव में सनातन धर्म पर आस्था है, तो उन्हें महाकुंभ में स्नान करना चाहिए और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

विज्ञापन

 
‘बढ़ते अपराध पर राजद पर साधा निशाना’
सासाराम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री प्रेम कुमार सिंह ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव द्वारा दिए गए बयान को पाखंड करार दिया। उन्होंने कहा कि राजद सरकार के दौरान अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था, जबकि एनडीए सरकार में अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है।
 
मंत्री ने कहा कि राजद के शासनकाल में जब अपराध होते थे, तब सरकार कार्रवाई करने के बजाय अपराधियों को संरक्षण देती थी। लेकिन आज एनडीए सरकार में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उन्हें स्पीडी ट्रायल के तहत सजा भी दिलाई जा रही है।
विज्ञापन


रोहतास के धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का किया दौरा
दरअसल, मंत्री प्रेम कुमार सिंह रोहतास जिले के दौरे पर थे। जहां उन्होंने पर्यटन को बढ़ावा देने और धार्मिक व ऐतिहासिक धरोहरों के विकास को लेकर महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रोहतास में पर्यटन और विकास कार्यों की गति लगातार जारी रहेगी, जिससे इस क्षेत्र को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।
 
पर्यटन को लेकर सरकार की विशेष योजना
मंत्री ने इस दौरान पर्यटन को लेकर सरकार की योजनाओं की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि रोहतास जिले के ऐतिहासिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इससे स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और जिले की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
 
‘श्रद्धा है तो महाकुंभ में करें स्नान’
महाकुंभ को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री प्रेम कुमार सिंह ने दो टूक कहा कि अगर तेजस्वी यादव खुद को सनातनी मानते हैं, तो उन्हें महाकुंभ में स्नान करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यह हिंदू संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर है, जिसका हर सनातनी को पालन करना चाहिए।
 
मंत्री प्रेम कुमार सिंह ने अपने दौरे के दौरान यह भी कहा कि सरकार प्रदेश में विकास की गति को और तेज करेगी। रोहतास जिले को धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से विकसित करने के लिए कई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास करेगी, जिससे बिहार को एक नई पहचान मिलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें