फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP नेता का तेजस्वी पर तंज: जवान व्यक्ति की कमर में दर्द होना अच्छी बात नहीं, बंधने वाला है उनका बोरिया बिस्तर

Tue, 28 May 2024 06:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Sasaram Lok Sabha: भाजपा नेता प्रेम कुमार ने दावा कर कहा कि छह चरणों के चुनाव में ही हम सरकार बना चुके हैं। सातवें चरण में भी भारी बहुमत से हम सीट जीत रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने राजद नेता तेजस्वी पर जमकर चुटकी ली।
 
विज्ञापन
प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेता सह मंत्री प्रेम कुमार तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के कैमूर जिले के सासाराम लोकसभा क्षेत्र में एक जून को आखिरी चरण के तहत मतदान होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल और गठबंधन चाहे वह इंडिया गठबंधन हो या फिर एनडीए गठबंधन हो, सभी लगातार अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जमकर चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं।

विज्ञापन


इसी सिलसिले मंगलवार को बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री, पर्यावरण एवं वन मंत्री प्रेम कुमार ने कैमूर जिले के भभुआ विधानसभा क्षेत्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने दावा कर कहा कि छह चरणों के चुनाव में ही हम सरकार बना चुके हैं। सातवें चरण में भी भारी बहुमत से हम सीट जीत रहे हैं।
 
वहीं, उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर चुटकी लेते हुए कहा कि जवान व्यक्ति के कमर में दर्द होना अच्छी बात नहीं है। उनका भी बोरिया-बिस्तर बंधने वाला है। उन्होंने कहा कि जब हमने कहा कि यह मुख्यमंत्री का चुनाव नहीं बल्कि प्रधानमंत्री का है। तब लोगों ने रियलाइज किया कि हमसे बहुत बड़ी भूल हो रही थी। मोदी जी ने हमें मुफ्त राशन दिया है। इलाज के लिए व्यवस्था दी है। हम मोदी जी को वोट देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें