फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: लोकसभा चुनाव के बीच सासाराम में अलग-अलग जगहों से 7.3 लाख रुपये जब्त, वाहन जांच के दौरान मिला पैसा

Wed, 22 May 2024 12:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

Sasaram News: मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार ने बताया कि वाहनों की जांच लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही थी। इसी बीच पंजाब नंबर की गाड़ी आई। जब उसकी जांच की गई तो उसके अंदर से पैसे बरामद हुए हैं। पैसों की गिनती नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
वाहन जांच के दौरान मिली मोटी रकम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सासाराम संसदीय क्षेत्र में कैमूर पुलिस और पदाधिकारी द्वारा जगह-जगह चेक नाका लगाकर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के एनएच 2 पर पछाहगंज के पास रोहतास और कैमूर की सीमा पर बनी जांच चौकी पर वाहन जांच के दौरान पंजाब नंबर की गाड़ी से तीन लाख 83 हजार रुपये सीज किए गए हैं। वहीं, रामगढ़ थाना क्षेत्र के जलधाहा एससी एसटी पॉइंट से मजिस्ट्रेट और पुलिस द्वारा तीन लाख 50 हजार रुपये जप्त किए गए। वहीं, मालिक से पूछताछ करने पर उनके द्वारा देवघर से पटियाला जाने की बात बताई गई। लेकिन पैसे को लेकर किसी प्रकार का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। इसके बाद पुलिस आगे कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन


चुनाव आयोग का निर्देश है कि कहीं वोटरों को लुभाने के लिए कोई पैसे का प्रलोभन न दे, इसलिए एक तय सीमा में पैसे का आवागमन रखा गया है। अगर उससे अधिक ले जाते हुए पकड़ा जाए तो उनके ऊपर चुनाव आयोग सख्त कार्रवाई करता है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई हुई है कि कहीं पैसे वोटरों को प्रलोभित करने के लिए तो नहीं ले जा रहे थे।
 

Trending Videos
विज्ञापन

वाहन जांच के दौरान मिली मोटी रकम - फोटो : अमर उजाला
चौकी पर मौजूद मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार ने बताया कि वाहनों की जांच लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही थी। इसी बीच पंजाब नंबर की गाड़ी आई। जब उसकी जांच की गई तो उसके अंदर से पैसे बरामद हुए हैं। पैसों की गिनती नहीं हो पाई है। पूछताछ में इनके द्वारा बताया जा रहा है, कभी पटियाला जाना है तो कभी दिल्ली जाना है। संतोषजनक जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। जिला को सारी रिपोर्ट भेजी जा रही है।
 
जानकारी देते हुए कुदरा थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर पक्षाह गंज के पास चेक नाका लगाया गया है। उसी दौरान पंजाब नंबर की गाड़ी से तीन लाख 83 हजार रुपये कैश बरामद हुआ है। पैसे से संबंधित किसी भी प्रकार का सही जवाब वाहन मालिक द्वारा नहीं दिया गया है। इनके द्वारा देवघर से पटियाला जाने की बात बताई जा रही है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और पैसा सीज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें