फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मैथिली भाषा को मिले डिजिटल पहचान, राज्यसभा में संजय कुमार झा ने उठाई आवाज

Wed, 17 Dec 2025 01:46 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

सांसद संजय कुमार झा ने राज्यसभा में मैथिली भाषा के संरक्षण और डिजिटल उपयोग का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि मैथिली की प्राचीन तिरहुता/वैदेही लिपि को गूगल कीबोर्ड, एंड्रॉयड–iOS और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
संजय कुमार झा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने राज्यसभा में मैथिली भाषा के संरक्षण, संवर्धन और डिजिटल उपयोग को बढ़ावा देने के लिए आज एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मैथिली भाषा की प्राचीन लिपि (तिरहुता/वैदेही) को गूगल कीबोर्ड, एंड्रॉयड–iOS और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शामिल करने के लिए जरूरी कदम उठाने का केंद्र सरकार से आग्रह किया।
विज्ञापन

 

संजय कुमार झा ने बताया कि इस पहल से मैथिली भाषी लोग डिजिटल माध्यमों पर अपनी मातृभाषा का सहज और स्वाभाविक उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल हमारी समृद्ध भाषाई विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि देश-विदेश में रह रहे करोड़ों मैथिली भाषियों के लिए अपनी लिपि में डिजिटल अभिव्यक्ति को मजबूत करेगा। उन्होंने इसे डिजिटल समावेशन और मैथिली भाषा, तिरहुता/वैदेही लिपि, और मिथिला की समृद्ध भाषाई विरासत के संरक्षण की दिशा में एक कदम करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें