फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: रोहतास में आपसी विवाद को लेकर सगे भाई ने बड़े भाई को ईंट से पीटकर किया अधमरा, अस्पताल में मौत

Sat, 27 Jul 2024 05:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Rohtas News: मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि दोनों भाई आपस में मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान छोटे भाई अनिल राम ने गुस्से में आकर ईंट से पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के कच्छवां थानाक्षेत्र के कैथी गांव में आपसी विवाद में सगे भाई ने अपने बड़े भाई की पीट-पीट कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कच्छवां कैथी गांव निवासी राजेश राम के तौर पर हुई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


घटना को लेकर मृतक की मां ने बताया कि उसके बेटे अनिल राम ने अपने बड़े भाई राजेश राम कों ईंट से पीट-पीट कर गंभीर घायल कर दिया था। उसके बाद उसे अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल सासाराम लाया गया। इसी बीच इलाज के दौरान राजेश राम की मौत हो गई। घटना का कारण आपसी विवाद बताया गया है।

वहीं, मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि दोनों भाई आपस में मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान छोटे भाई अनिल राम ने गुस्से में आकर ईंट से पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। उसके बाद राजेश राम को आनन-फानन में परिजनों द्वारा नासरीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे सदर अस्पताल सासाराम के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर सासाराम में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सुवेंद्रु की देख-रेख में इलाज किया गया। लेकिन अहले सुबह इलाजरत राजेश राम की मौत हो गई। उसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सासाराम अस्पताल ले गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें