फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Wed, 26 Nov 2025 02:57 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

रोहतास जिले के धौड़ाड़ थाना क्षेत्र में NH-19 पर मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों संदीप कुमार और आदित्य कुमार की मौत हो गई। कंचनपुर गांव के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी।
विज्ञापन
घायल का इलाज करते डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास। जिले के धौड़ाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मंगलवार की रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान तिलौथू प्रखंड के सरैया गांव निवासी राजेश राम उर्फ नन्हक राम के 24 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार तथा विनोद गोंड के 14 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर
घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी कंचनपुर गांव के समीप तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि संदीप कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आदित्य कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: 12.43 करोड़ की संपत्ति मिली उत्पाद अधीक्षक के ठिकानों से, कहा- मैं बेकसूर हूं, मुझे फंसाया गया

शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा
घटना की जानकारी मिलते ही धौड़ाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, अज्ञात वाहन व चालक की पहचान के लिए एनएच-19 पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि एनएच-19 पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। शिकायतों के बावजूद सड़क पर वाहन गति नियंत्रण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें