फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ रही छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 09 May 2025 01:28 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

Polytechnic Student Suicide: हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका छात्रा का शव देखकर कुछ छात्र-छात्राओं ने अचानक चिल्लाना शुरू कर दिया। उसके बाद कॉलेज प्रबंधन, शिक्षक और हॉस्टल वॉर्डन भी इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम हाउस में परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र स्थित एक पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में पंखे से लटका एक छात्रा का शव बरामद हुआ है। इंद्रपुरी के पटनवा खुर्द स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल से शुक्रवार सुबह छात्रा का शव बरामद होने से कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है तथा घटना की जानकारी पुलिस के साथ-साथ परिजनों को भी दे दी गई है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीया छात्रा शाल्वी कुमारी अरवल जिले के नादीखुर्द गांव की निवासी रंजय सिंह की पुत्री बताई जाती है। मृत छात्रा पॉलिटेक्निक कॉलेज के दूसरे वर्ष की छात्रा थी, जो पॉलिटेक्निक कॉलेज के आवासीय परिसर स्थित एक कमरे में अकेले रहती थी। वहीं, घटना की सूचना पर हॉस्टल प्रशासन एवं हॉस्टल में रह रहे अन्य छात्र-छात्राओं में हड़कंप मच हुआ है तथा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: सैदपुर हॉस्टल में खूनी झड़प, छात्र चंदन की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
विज्ञापन


शव देख हॉस्टल के छात्रों ने मचाया शोर

जानकारी दी गई कि गुरुवार रात करीब दो बजे हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका छात्रा का शव देखकर कुछ छात्र-छात्राओं ने अचानक चिल्लाना शुरू कर दिया। उसके बाद कॉलेज प्रबंधन, शिक्षक एवं हॉस्टल के वॉर्डन भी इकट्ठा हो गए और हॉस्टल में रह रहे सभी छात्र अपने-अपने कमरों से बाहर निकल गए। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन द्वारा घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई।

जांच में जुटी पुलिस
घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए इंद्रपुरी थाना के चौकीदार श्रीनिवास राम ने बताया कि गुरुवार रात करीब दो बजे सूचना मिली कि पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल में एक छात्रा ने फांसी लगा ली है। उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के आने के बाद पंखे से लटके शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। फिलहाल, शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है तथा पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों से की मुलाकात, की आर्थिक मदद

वीडियो कॉल पर बात करने की मिली जानकारी
वहीं, मामले में फांसी लगाने के दौरान छात्रा द्वारा किसी के साथ वीडियो कॉल पर बात करने की भी जानकारी सामने आई है। इसके अलावा पिछले महीने ही पॉलिटेक्निक कॉलेज के आवास में रह रही छात्राओं ने हॉस्टल में मिल रहे भोजन को लेकर भी कॉलेज के प्राचार्य से शिकायत की थी। इसको लेकर पुलिस ने सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें