फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : छोटे भाई के तिलक की चल रही थी तैयारी, रात में बड़े भाई की गोली मार कर दी हत्या

Mon, 05 May 2025 12:06 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

Bihar : घर में छोटे भाई के तिलक को लेकर तैयारी चल रही थी। इसी बीच तिलक से एक दिन पूर्व अपराधियों ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में जमा लोग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास में अपराधियों एक व्यक्ति की सोये अवस्था में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार की देर रात करीब 3 बजे के आसपास की बताई जाती है। घटना सासाराम के तिलौथू थाना क्षेत्र के चोरकप गांव की है। मृतक की पहचान अभिनंदन पासवान के रूप में की गई है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें- Khelo India Youth Games: खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज; पीएम मोदी बोले- बिहार के वैभव ने शानदार प्रदर्शन किया

छोटे भाई के तिलक की चल रही थी तैयारी
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि मृतक अभिनंदन पासवान के छोटे भाई की सोमवार को तिलक आने वाली थी, जिसको लेकर घर को सजाने संवारने के साथ-साथ अतिथियों के स्वागत को लेकर चल रही तैयारी अपने अंतिम चरण में थी। शादी की व्यस्तता में थक हार कर अभिनंदन पासवान भी अपने रिश्तेदारों के साथ ही घर के बाहर सो गए, लेकिन रविवार की रात मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Khelo India : भागलपुर में दोपहर बाद तीरंदाजी, चार जिलों में फुटबॉल से लेकर स्वीमिंग मुकाबले सुबह ही शुरू
विज्ञापन


मातम में बदली शादी की खुशी
इस घटना ने शादी की खुशी को पूरी तरह गम में बदल दिया है। शादी को लेकर कई रिश्तेदार पहले हीं आ चुके थे तथा अन्य रिश्तेदारों के आने का सिलसिला भी जारी था, लेकिन अचानक इस दुखद घटना ने सबको गमगीन कर दिया और सभी रिश्तेदार अब मृतक के अंतिम संस्कार में जुट गए हैं।

जांच में जुटी पुलिस 
 घटना की सूचना मिलते ही  तिलौथू थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया है। तिलौथू थाने के थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना की विस्तृत जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें