फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Assembly Elections 2025: रोड शो के दौरान स्टंट करते दिखे एनडीए प्रत्याशी, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 18 Oct 2025 11:01 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सार

सासाराम के डेहरी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित एलजेपी प्रत्याशी सोनू कुमार सिंह का नामांकन के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में वे अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी की गेट खोलकर रोड शो के दौरान खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
डेहरी में एनडीए प्रत्याशी सोनू कुमार सिंह का स्टंट वीडियो वायरल, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सासाराम जिले की डेहरी विधानसभा की परंपरागत सीट भाजपा से छीनकर चर्चा में आए एलजेपी (रामविलास) पार्टी के नेता और समाजसेवी सोनू कुमार सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपनी गाड़ी से खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि सोनू कुमार सिंह स्वर्गीय ललन सिंह के पुत्र हैं और इस बार डेहरी विधानसभा से एनडीए समर्थित उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


रोड शो के दौरान स्टंट करते दिखे
जानकारी के अनुसार यह वीडियो डेहरी में रोड शो के दौरान का है। वीडियो में सोनू कुमार सिंह अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी की गेट खोलकर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और कई लोग इसे एक उम्मीदवार के लिए गैरजिम्मेदाराना हरकत बता रहे हैं। हालांकि यह वीडियो कुछ दिन पुराना है, लेकिन अब यह तेजी से वायरल हो रहा है।

सड़कों पर स्टंट करना गैरकानूनी
यातायात नियमों के अनुसार सड़कों पर खतरनाक स्टंट करना गैरकानूनी है। इससे स्टंट करने वाले की जान को खतरा होता है और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी यह खतरनाक साबित हो सकता है। नियम तोड़ने पर यातायात पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर सकती है और भारी जुर्माना भी लगा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें