फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: उत्पाद विभाग की टीम पर शराब कारोबारियों का हमला, दरोगा की हालत गंभीर; जानिए पूरा मामला

Tue, 19 Aug 2025 10:23 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

उत्पाद विभाग की टीम दो गाड़ियों के साथ बिक्रमगंज के धारूपुर गांव में छापेमारी करने पहुंची थी, लेकिन शराब तस्करों के हमले के बाद टीम को अपने घायल पुलिसकर्मी को लेकर भागना पड़ा। अब मामले में पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विक्रमगंज थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शराब के खिलाफ छापेमारी करने विक्रमगंज के धारुपुर गांव पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर सोमवार की रात शराब कारोबारियों ने हमला कर दिया। इस घटना में दरोगा अजिताभ कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और फिलहाल उनका इलाज बिक्रमगंज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धारूपुर गांव के वार्ड नंबर 21 की बताई जाती है।

विज्ञापन


पुलिसकर्मियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं
मिली जानकारी के अनुसार हमले के दौरान शराब तस्करों ने जब्त शराब को भी पुलिस से छुड़ा लिया और लेकर फरार हो गए। बताया जाता है कि बिक्रमगंज उत्पाद विभाग की टीम को अवैध शराब तस्करी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई, इसके बाद सूचना का सत्यापन कर जब पुलिस छापेमारी करने पहुंची तो अचानक शराब तस्करों ने हमला कर दिया। घटना में एक दरोगा गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि अन्य पुलिसकर्मियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं हैं।
'संवैधानिक संस्थाओं पर हमला कांग्रेस की परंपरा', राहुल गांधी और तेजस्वी पर बरसे BJP नेता शाहनवाज हुसैन
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
मामले में उत्पाद विभाग ने बताया कि इंस्पेक्टर अजीत कुमार के नेतृत्व में सोमवार की देर रात जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत धारूपुर में छापेमारी के लिए उत्पाद विभाग की टीम को भेजा गया था, तभी कुछ मनचलों ने शराब तस्करों के साथ मिलकर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला बोल दिया और बरामद शराब छीन ले गए। प्रभारी भिखारी राम के अनुसार घायल अजिताभ कुमार को सिर में गंभीर चोट है। उन्होंने बताया कि घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है तथा जल्द हीं सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें