Bihar: मंजू देवी की असामयिक मृत्यु से पूरे परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया।
रोहतास के भानस थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की दोपहर तेज गर्जना और बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान समुहुति मठियां गांव निवासी स्वर्गीय विनोद सिंह की 43 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया है।
यज्ञ से लौटते समय हुई घटना
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंजू देवी गांव के बधार में आयोजित एक यज्ञ में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम से लौटते समय अचानक मौसम खराब हो गया और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। सूचना पर पहुंची भानस थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
परिवार में मचा कोहराम, मिलेगी सरकारी सहायता
मंजू देवी की असामयिक मृत्यु से पूरे परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गई हैं। घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया। अंचलाधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आपदा राहत कोष से नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। प्रशासन पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है।