फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : सांसद सुधाकर सिंह ने कुलपति पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- सबौर विवि में हो रहा महाघोटाला

Fri, 03 Apr 2026 11:05 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : सांसद सुधाकर सिंह राज्यपाल से मिलकर सबौर विवि के कुलपति के खिलाफ शिकायत करेंगे। इतना ही नहीं अगर जरुरत पड़ी तो वह कुलपति के खिलाफ कोर्ट का भी दरवाजा खटखटा सकते हैं। 
विज्ञापन
सांसद सुधाकर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद सुधाकर सिंह ने भागलपुर स्थित सबौर के कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सांसद सुधाकर सिंह ने कुलपति दुनिया राम सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बेटी अमिता सिंह को बिजनेस इनक्यूबेशन सेंटर में अवैध रूप से नियुक्त किया गया। उन्होंने कहा कि अमिता सिंह का वेतन 30 हजार रुपए से बढ़ाकर सवा लाख रुपया कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अपनी बेटी को नौकरी दे दी लेकिन वह महीने में मुश्किल से 2-5 दिन ही विश्वविद्यालय आती हैं। उन्होंने कहा कि अगर भरोसा नहीं है तो विश्वविद्यालय का सीसीटीवी की जांच की जा सकती है। सांसद सुधाकर सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुलपति के पुत्र आदर्श कुमार वाराणसी में हत्या के आरोपी हैं, इसके बाद भी उसकी कंपनी को विश्वविद्यालय के आउटसोर्सिंग कार्यों का अवैध ठेका दिया गया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: जहरीली शराब का कहर जारी, बिहार में अब तक पांच लोगों की मौत, कई की हालत नाजुक

सांसद सुधाकर सिंह ने दावा करते हुए कहा कि बिहार विधानसभा के कानून के अनुसार, विश्वविद्यालयों को सीधे नियुक्ति का अधिकार नहीं है; यह प्रक्रिया बिहार लोक सेवा आयोग  या अधिकृत सरकारी संस्थाओं के माध्यम से होनी चाहिए। इसके बावजूद, कृषि मंत्री और बिहार सरकार द्वारा दो बार रोक लगाए जाने के आदेशों की अवहेलना करते हुए कुलपति धड़ल्ले से नियुक्तियां कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Hooch Tragedy: किस 'गब्बर' ने बिहार सरकार की नाक में किया दम? 45 मौतों पर जेल गया, निकला तो फिर मौतें

सांसद सुधाकर सिंह ने साक्ष्यों के साथ आरोप लगाया कि कृषि विज्ञान केंद्र में सात पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया था, लेकिन अपने चहेतों को लाभ पहुँचाने के लिए नियम विरुद्ध तरीके से आठवें व्यक्ति को प्रोफेसर के रूप में नियुक्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों से लेकर पढ़ाने वाले स्टाफ तक आधे से ज्यादा लोग उत्तर प्रदेश के हैं, जबकि बिहार के प्रतिभाशाली युवाओं को दरकिनार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें