फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJD Bihar : राजद कार्यालय के सामने जमकर हुआ हंगामा, समर्थकों ने कहा- संजय यादव एंड कंपनी को पार्टी से निकालो

Wed, 19 Nov 2025 07:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

 Sanjay Yadav : संजय यादव एंड कंपनी को पार्टी से बाहर करो। लालू यादव जिंदाबाद, संजय यादव मुर्दाबाद..यही नारे लग रहे थे, वहां जहां आज तक ऐसा नहीं हुआ था। जी हां, राजद कार्यालय के सामने राजद कार्यकर्ताओं ने ही जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
संजय यादव और नारेबाजी करते राजद कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय के बाहर कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। यह हंगामा तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव के खिलाफ किया जा रहा था। संजय यादव से नाराज कार्यकर्ताओं ने न सिर्फ संजय यादव का पुतला जलाया, बल्कि संजय यादव को हरियाणा भेजने के नारे भी लगाए। इस संबंध में राजद के यूथ विंग के समर्थकों ने बताया कि, 'लालू यादव ने संघर्ष करके पार्टी को खड़ा किया है, लेकिन संजय यादव जैसे लोगों ने पार्टी को मिट्टी में मिला दिया। इस लिए पार्टी के भविष्य को देखते हुए  संजय यादव एंड कंपनी को पार्टी से निकाल बाहर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि चोर को कोई नहीं लाता, वो हमारे नेता को हाईजैक कर रहा है। उनलोगों ने कहा कि बिहार को बिहारी चलाएंगे, हरियाणवी नहीं। 

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Chirag Paswan : नीतीश कुमार सरकार में चिराग पासवान अपना डिप्टी सीएम रखेंगे? पासवान परिवार से भी दावेदार!

रोहिणी आचार्य के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर तेज प्रताप अब भी काफी नाराज हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा था कि हमारी बहन का जो अपमान करेगा उस पर कृष्ण का सुदर्शन चक्र चलेगा। तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि रोहिणी दीदी जो बात कह रही है, वह अपनी जगह बिल्कुल सही कह रही हैं। एक मां होने के नाते, एक महिला होने के नाते, एक बहन होने के नाते उन्होंने जो सराहनीय काम उन्होंने किया है, वह शायद ही कोई बेटी या कोई बहन या कोई मां कर सकती है। 
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: नई सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार ने दावा पेश किया; कल 10वीं बार शपथ लेंगे, पीएम भी रहेंगे
विज्ञापन


 तेज प्रताप ने भी संजय यादव सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की थी 
उन्होंने सरकार से यह मांग की थी कि अगर किसी ने उनकी बहन रोहिणी आचार्य, उनकी माँ राबड़ी देवी या पिता लालू प्रसाद यादव के साथ दुर्व्यवहार किया है, धक्का दिया है, गालियां दी हैं, या मानसिक/शारीरिक उत्पीड़न किया है, तो संजय यादव, रमीज़ नेमत खान और प्रीतम यादव जैसे लोगों पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जाए। उन्होंने कहा कि रोहिणी दीदी के साथ जो कुछ हुआ है, उससे वह हिल गए हैं। 







                                            

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें