फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: रिटायर्ड पुलिस की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश या संपत्ति विवाद? पुलिस जांच में जुटी

Sat, 04 Oct 2025 02:55 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर

सार

Bihar Crime: परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात जब वे घर में सो रहे थे, तभी हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली काफी नजदीक से मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गजराजगंज ओपी के कारीसाथ गांव में देर रात अपराधियों ने एक रिटायर्ड पुलिस जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान कारीसाथ गांव निवासी 85 वर्षीय कन्हैया प्रसाद यादव के रूप में हुई है।

विज्ञापन


वहीं मृतक बंगाल पुलिस में जवान के पद पर कार्यरत थे और वर्ष 2005 में सेवानिवृत्त हुए थे। घटना को लेकर परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात जब वे घर में सो रहे थे, तभी हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली काफी नजदीक से मारी गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पढे़ं: बेतिया में आदमखोर बाघ ने एक के बाद एक तीसरे युवक की जान ली, इलाके में दहशत; अलर्ट पर वन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही गजराजगंज ओपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की तहकीकात में जुटी है। हत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में व्यक्तिगत रंजिश या संपत्ति विवाद की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें