फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : बिहार राजस्व सेवा के अधिकारियों का त्यागपत्र स्वीकृत, तीन महिला सहित पांच अधिकारी हैं शामिल

Tue, 10 Mar 2026 09:12 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार राजस्व सेवा के पाँच अधिकारियों ने त्यागपत्र दे दिया जिसे आज डिप्टी सीएम ने स्वीकार कर लिया है। संबंधित जिलों के डीएम ने इसकी अनुशंसा की थी। उन पदाधिकारियों में तीन महिला और दो पुरुष अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में प्रशासनिक निर्णय के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार राजस्व सेवा के पाँच अधिकारियों के त्यागपत्र को स्वीकार कर लिया है। डीएम ने इसकी अनुशंसा की थी। इन अधिकारियों के त्यागपत्र को उनके द्वारा दिए गए आवेदन की तिथि से प्रभावी मानते हुए स्वीकार किया है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : निशांत को मिलने वाली जिम्मेदारी के सवाल पर पार्टी खामोश, विपक्ष ने कहा- जब थोपना ही है तो...

बताया जा रहा है कि जिन अधिकारियों के त्यागपत्र स्वीकार किए गए हैं, उनमें वैशाली जिले के गोरौल अंचल के तत्कालीन अंचलाधिकारी अंशु कुमार हैं। उनका त्यागपत्र 19 दिसंबर 2025 के प्रभाव से स्वीकार किया गया है। वहीं रोहतास जिले के बिक्रमगंज के राजस्व अधिकारी रहे राजन कुमार का त्यागपत्र 26 जून 2025 के प्रभाव से स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Bhumi: विजय सिन्हा ने बता दी मियाद, सीधा निर्देश- 13 मार्च तक यह काम कर लें, समीक्षा में गलती न पकड़ाए

इसी प्रकार सारण जिले के परसा की राजस्व अधिकारी रहीं शिवांगी पांडेय का त्यागपत्र 7 मई 2025 से प्रभावी माना गया है। रोहतास जिले के राजपुर की तत्कालीन अंचलाधिकारी अंकिता वर्मा का त्यागपत्र 27 अगस्त 2024 के प्रभाव से स्वीकार किया गया है। इसके अतिरिक्त हाजीपुर सदर की राजस्व अधिकारी रहीं स्मृति कुमारी का त्यागपत्र 20 अगस्त 2025 के प्रभाव से स्वीकृत किया गया है। यह निर्णय संबंधित जिलों के द्वारा भेजी गई अनुशंसाओं और संबंधित प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद लिया गया है। इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें