फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : बिहार सरकार फिर कर रही बंपर बहाली, जानिए किस विभाग और पद पर होगी नियुक्तियां

Fri, 20 Feb 2026 09:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में अन्य बहालियों के साथ-साथ अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में भी बिहार  सरकार अलग-अलग 1076 पदों पर नई बहाली निकालने जा रही है। इसके साथ ही मदरसों में भी स्मार्ट क्लास शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में अलग-अलग 1076 पदों पर नई बहाली होने जा रही है। बहाली की प्रक्रिया पूरी करने के लिए इससे संबंधित अधियाचना पद के अनुसार बीपीएससी और बिहार कर्मचारी चयन आयोग को भेज दी गई है। इस बात की जानकारी अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री जमा खान ने दी। उन्होंने आगे बताया कि इसके साथ ही प्रत्येक प्रखंड में एक-एक प्रखंड कल्याण पदाधिकारी की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार को मिलेगा सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सोनपुर में बनेगा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा

हर प्रखंड तक पहुंचेगा अल्पसंख्यक कल्याण      
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री जमा खान ने बताया कि इस बहाली में जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 6, प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी के 487, निम्नवर्गीय लिपिक (मुख्यालय या निदेशालय-सचिवालय लिपिकीय सेवा) के 8, निम्नवर्गीय लिपिक (क्षेत्रीय लिपिकीय सेवा संवर्ग) के 14, निम्नवर्गीय लिपिक (बिहार समाहरणालय लिपिकीय सेवा संवर्ग) के 524 और छात्रावास प्रबंधक के 37 पद शामिल हैं।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Congress : कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सवाल सुन भागे, बिहार अध्यक्ष भड़के; किस सवाल का नहीं दे सके जवाब

अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों का होगा निर्माण
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री जमा खान ने बताया कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 22 अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण अलग-अलग स्थानों पर कराया जा रहा है। वर्तमान में दो दरभंगा और किशनगंज में ये स्कूल चल रहे हैं और अप्रैल तक पांच स्थानों कटिहार, जमुई, कैमूर, नालंदा और मुजफ्फरपुर में ये स्कूल तैयार हो जाएंगे। इसके बाद इन स्कूलों की संख्या 7 हो जाएगी। तेलंगना के बाद बिहार ही एकमात्र राज्य है, जहां अल्पसंख्यक आवासीय कल्याण छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। प्रत्येक जिले में इस तरह के अल्पसंख्यक आवासीय कल्याण विद्यालय बनाने की योजना है।
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : बिहार सरकार अब पहाड़ पर बनाएगी जेल, बिहार में मिलेगी अब कालापानी की सजा

मदरसों में शुरू होगा स्मार्ट क्लास 
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री जमा खान ने बताया कि राज्य के 75 मदरसों में स्मार्ट क्लास शुरू कर दिया गया है। अब जल्द ही सभी मदरसों में यह सुविधा शुरू हो जाएगी। मदरसों में छात्र-छात्राओं को रोजगार के लिए व्यवसायिक अध्ययन के लिए व्यवासायिक पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड से अनुदानित 9 मदरसों और मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय में एक यानी कुल 10 सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इनमें 5 तकनीकी कोर्स काम कर रहे हैं। 
   
शिक्षा और रोजगार सरकार की प्राथमिकता
अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री जमा खान ने बताया कि तलाकशुदा महिलाओं को 25 हजार रुपये देने की योजना चल रही है। 9 हजार से अधिक कब्रिस्तानों की घेराबंदी कर दी गई है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री किरण रिज्जू की तारीफ करते हुए कहा कि बिहार में अल्पसंख्यकों के लिए बेहतरीन कार्य किए जा रहे हैं। राज्य में वक्फ बोर्ड की जमीन को चिन्हित किया जा रहा है और इन्हें अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। 

      

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें