फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव 28 फरवरी को, आचार संहिता लागू; जानें कब तक कर सकेंगे प्रचार?

Fri, 20 Feb 2026 08:21 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव 28 फरवरी को होगा। चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू कर दी गई है और 21 फरवरी को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ का चुनाव 28 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने आचार संहिता लागू कर दी है। कुलपति के आदेश पर वर्तमान छात्र संघ को भंग कर चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। चुनाव को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 11 उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए गए हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए 9, महासचिव पद के लिए 8, संयुक्त सचिव पद के लिए 8 और कोषाध्यक्ष पद के लिए 8 उम्मीदवार मैदान में हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, 21 फरवरी को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। उसी दिन दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। शाम 5 बजे के बाद अंतिम रूप से चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।

चुनाव के लिए 28 फरवरी को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम 4:30 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी और देर रात तक परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Purnea News: लोजपा विधायक नितेश सहित 5 पर प्राथमिकी दर्ज, अधिवक्ता को सरेराह घेरकर दी थी जान से मारने की धमकी

प्रो. शंकर कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रत्याशी 21 से 26 फरवरी तक शाम 5 बजे तक चुनाव प्रचार कर सकेंगे। प्रत्येक प्रत्याशी अधिकतम पांच समर्थकों के साथ विश्वविद्यालय के विभिन्न संस्थानों में प्रचार कर सकता है। इस दौरान सभी को अपना आईडी कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने असामाजिक तत्वों की रोकथाम के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं। सभी कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी बाहरी व्यक्ति को कैंपस में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें