फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Navami : रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल हुए सीएम, मनोज तिवारी ने बांधा समां; अरुण गोविल भी रहे मौजूद

Fri, 27 Mar 2026 10:14 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Bihar : बिहार में आज रामनवमी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सभी मंत्री और विधायक मौजूद थे। ख़ास बात यह रही कि इस मौके पर सांसद मनोज तिवारी ने समां बांध दिया। वहीं रामायण के राम अरुण गोविल भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटन करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज रामनवमी के अवसर पर पटना के डाकबंगला चौराहा पर श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनन्दन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने शोभा यात्रा का स्वागत कर आरती की और उन्हें प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। आयोजकों ने मुख्यमंत्री का स्वागत अंगवस्त्र भेंटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी उपस्थित जन-समुदाय का हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया और श्री रामनवमी की राज्यवासियों को शुभकामनायें दीं।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: बिहार के इस गांव में रिश्तों का खौफनाक अंत, बेटे व परिजनों पर पिता की हत्या का आरोप; क्या है कहानी
 

मनोज तिवारी के साथ नितिन नवीन और सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सांसद मनोज तिवारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। मंच पर आते ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मनोज तिवारी से गाना गाने की पेशकश कर दी। फिर मनोज तिवारी मंच पर से सबसे पहले जय श्री राम का उद्घोष किया। मनोज तिवारी ने कहा कि पहली बार रामनवमी के मौके पर मैं पटना के इस कार्यक्रम में शामिल हुआ हूं, बहुत अच्छा लग रहा है। मनोज तिवारी ने सबसे पहले, "राम के थे, राम के हैं, हम राम के रहेंगे, पहले कहते थे खुद से अब दुनिया से कहेंगे" गुनगुनाया। इसके बाद, हां हम बिहारी हैं, थोड़े संस्कारी हैं जी...पर भक्तों को खूब झुमाया।  

अरुण गोविल - फोटो : अमर उजाला
रामानंद सागर के द्वारा निर्मित रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल भी रामनवमी के इस कार्यक्रम में शामिल हुए। मौके पर उन्होंने लोगों के अभिवादन को स्वीकार भी किया और अभिनन्दन भी किया।  
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: पटना, बेगूसराय, समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने कहा- सावधान रहें
विज्ञापन

निशांत और नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके पुत्र निशांत भी कार्यक्रम में पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और फिर वहां से निकल गए।उनके जाने के कुछ ही देर के बाद निशांत भी चले गए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, निशांत कुमार, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  संजय कुमार झा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, विधायक श्याम रजक, विधायक चेतन आनंद, विधायक रूहैल रंजन, विधान पार्षद संजय मयूख सहित आयोजन समिति के सदस्यगण, सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें