फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan: 'ढोंगियों के दावों में मत आना', रक्षाबंधन पर तेजस्वी ने बहनों से कर यह दी अपील, 13 वादे भी किए

Sat, 09 Aug 2025 02:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार में चुनाव लेकर पक्ष और विपक्ष के नेता जनता को लुभाने के लिए कई वादे कर रहे हैं। रक्षाबंधन पर तेजस्वी यादव ने अपनी बहनों के नाम संदेश भेजा है। उन्होंने वोट मांगने के साथ कई वादे भी किए, आइए जानते हैं...
 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रक्षाबंधन के अवसर पर भी नीतीश सरकार हमला बोला। बिहार की बेटियों के नाम संदेश जारी करने हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं जानता हूं कि सभी बहनें आज हर्षोल्लास के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मना रही हैं, मैं आपसे एक अनुरोध करना चाहता हूं। मेरा अनुरोध है कि अपने-अपने भाइयों के राखी बांधने के बाद आप एक राखी मुझे भी बांधे। आपका तेजस्वी भैया बिहार के हर घर में आ नहीं सकता, लेकिन हर घर के बारे में, हर बहन की समृद्धि के बारे में सोच रहा है और नीतियां बना रहा है। इन्हें लागू करने के लिए मुझे अपनी सभी बहनों के सहयोग की जरूरत है। बिहार को नंबर वन बनाने का प्रण लीजिए, रक्षाबंधन पर एक राखी और चुनाव में एक वोट अपने तेजस्वी भैया को दीजिए, मैं भरोसा देता हूं, चाहे वो बेरोजगारी से रक्षा हो , महंगाई से, अपराध से, गरीबी से, भ्रष्टाचार से रक्षा हो। मैं हमेशा आपका रक्षा चक्र बनकर आपके लिए कार्य करता रहूंगा। यह तेजस्वी का प्रण है बिहार की हर बहन से।

विज्ञापन


अब नौकरी देने के वादे का ढोंग कर रहे हैं
तेजस्वी यादव ने कहा कि 20 वर्षों से बिहार नकारात्मक राजनीति का शिकार रहा है, आप ख़ुद भी सोचिए असंभव, असंभव का राग अलापने वाले इन नेताओं को जब आपके भाई तेजस्वी ने 17 महीने में यह समझा दिया कि असंभव कुछ नहीं होता, और एक बिहारी के शब्दकोश में तो ये शब्द होता ही नहीं है। हमसे कहा गया कि नौकरी कहां से देगा, अपने बाप से पैसा लाएगा, लेकिन हमने लाखों नौकरी देकर दिखाईं। यह लोग 20 वर्षों की तरह इस वर्ष भी चुनाव नजदीक देख कर अब नौकरी देने के वादे का ढोंग कर रहे हैं, हमारी योजनाओं की नकल कर, उसे लागू कराने का ढोंग कर रहे हैं।
अचानक धरती में समा गए थे भाई-बहन, तब से यहां हो रही पूजा; जानिए बिहार के 'भैया-बहिनी मंदिर' को
विज्ञापन


यह लोग 20 दिनों में सब कुछ करने को आतुर हैं
तेजस्वी यादव कहा कि अब बिहार का विकास चाहते हैं तो इन ढोंगियों के दावों में मत आना और सोचना कि जो 20 वर्षों तक नहीं कर पाए, तेजस्वी के कर दिखाते ही और चुनाव पास आते ही, यह लोग 20 दिनों में सब करने को आतुर हैं। कैसा मजाक कर रहे हैं बिहार के साथ? उन्होंने कहा कि बिहार की बहनें, बिहार का हर एक निवासी अब इन्हें सबक सिखाएगा, इन्हें हराएगा और नकारात्मक, विध्वंसकारी, अकर्मण्य, लोभी, भ्रष्टाचारी, तानाशाह, विभाजनकारी, नकारा, हिंसक, अपराधियों को संरक्षण देने वाली खटारा सरकार को हटाएगा तथा सकरात्मक सोच वाली, विकास के ब्लूप्रिंट को लागू करने वाली, हर घर रोजगार देने को प्रतिबद्ध, महिलाओं के लिए योजनाएं लेकर आने वाली महागठबंधन सरकार को भारी मतों से विजयी बनाएगा।
विज्ञापन



तेजस्वी यादव ने बिहार की बेटियों से 13 वादे भी किए। कहा कि इन सब का ब्लू प्रिंट तैयार हो चुका है। चुनाव के बाद हमारी सरकारी बनी तो इसे फौरन लागू कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं तेजस्वी यादव ने क्या-क्या वादे किए...

  • बिहार में बेटी के जन्म से लेकर उसकी आमदनी के इंतज़ाम तक के लिए बेटी (BETI) प्रोगाम
  • महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने वाली माई-बहन योजना 
  • विधवा माता-बहनों की पेंशन को बढ़ा कर 1500 रुपये करने वाली योजना 
  • बुजुर्गों की पेंशन को बढ़ा कर 1500 रुपये करने वाली योजना 
  • दिव्यांगजनों की पेंशन को बढ़ा कर 1500 रुपये करने वाली योजना 
  • हर रसोईघर में 500 रुपये में गैस सिलेंडर
  • 200 यूनिट मुफ्त बिजली
  • बेटियों के लिए उच्च श्रेणी के आवासीय कोचिंग संस्थान 
  • हर इच्छुक बेटी को वर्ल्ड क्लास खेल की ट्रेनिंग और अन्य सुविधाएं 
  • हर इच्छुक बेटी को नौकरी व रोजगार 
  • मुफ्त परीक्षा फॉर्म
  • परीक्षा केंद्र तक आने जाने का मुफ्त किराया
  • पेपर लीक पर लगाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें