फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों की पुनर्बहाली प्रक्रिया जारी, 2035 ने की अपील, 402 को मिली स्वीकृति

Mon, 15 Sep 2025 05:45 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय में कार्यरत विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों को, जो पूर्व में हड़ताल के कारण बर्खास्त किए गए थे, अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा पुनः सेवा में लौटने का अवसर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
भू-अभिलेख संविदाकर्मियों को पुनर्बहाली का अवसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के तहत कार्यरत विशेष सर्वेक्षण संविदाकर्मियों को, जो पूर्व में हड़ताल के कारण सेवा से बर्खास्त किए गए थे, अब राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा पुनः सेवा में लौटने का अवसर दिया जा रहा है। इस पहल के तहत बर्खास्त कर्मियों को अपील करने की सुविधा प्रदान की गई है, ताकि वे पुनर्बहाली के लिए आवेदन कर सकें।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, अपील के लिए जारी ईमेल आईडी – appealdlrs@gmail.com – पर अब तक 2035 कर्मियों ने आवेदन प्रस्तुत किया है। इनमें से 402 अपीलों को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है, जबकि शेष आवेदनों की समीक्षा प्रक्रिया जारी है। इसके अतिरिक्त, 3321 संविदा कर्मी पहले ही हड़ताल समाप्त कर पुनः कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं, जिससे विभागीय कार्यों की नियमितता बहाल होने लगी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सियासत: चंपई सोरेन का आरोप- CM हेमंत आदिवासियों के प्रति असंवेदनशील, PESA कानून लागू न करने पर पूछे तीखे सवाल
विज्ञापन


विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि इच्छुक संविदा कर्मी कार्यालय समय के दौरान पटना स्थित विभागीय कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अथवा ईमेल के माध्यम से ऑनलाइन अपील प्रस्तुत कर सकते हैं। पहले दिन 54 कर्मियों की वापसी हुई थी, जो अब बढ़कर 235 तक पहुँच गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह प्रक्रिया संविदाकर्मियों के लिए एक उचित अवसर है और उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है, जो इस पहल की प्रभावशीलता को दर्शाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें