फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna News: ड्यूटी से घर लौटने के बाद चौकीदार की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

Tue, 10 Mar 2026 11:26 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास

सार

Patna News: रोहतास जिले के राजपुर थाना में तैनात चौकीदार नथुनी राम की ड्यूटी से घर लौटने के बाद अचानक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतास जिले के राजपुर थाना में तैनात एक चौकीदार की ड्यूटी से घर लौटने के बाद अचानक मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के तुरकौलिया गांव निवासी करीब 55 वर्षीय नथुनी राम के रूप में की गई है।

विज्ञापन


ड्यूटी से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत
परिजनों के अनुसार, नथुनी राम बीती रात अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौटे थे। घर आने के बाद उन्होंने भोजन किया और आराम करने लगे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। शव को देखते ही परिजन बिलख-बिलख कर रोने लगे।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
मामले में राजपुर थाने के एक अन्य चौकीदार अवध बिहारी राम ने बताया कि नथुनी राम की अचानक मौत हो गई थी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मेट्रो के बाद पटना में दौड़ेंगे हाईटेक ‘अल्ट्रा पॉड्स’, बिहार सरकार और LNT के बीच हुआ 296 करोड़ का करार
विज्ञापन


हार्ट अटैक से मौत की आशंका
प्रारंभिक तौर पर चौकीदार की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें