फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Patna: पटना साहिब पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, तख्त श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा; उमड़ा जनसैलाब

Sun, 02 Nov 2025 08:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

PM Modi in Patna: यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तख्त श्री हरमंदिर साहिब का दूसरा दौरा था। प्रधानमंत्री को देखने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। सड़क के दोनों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैरिकेडिंग लगाई गई थी।
विज्ञापन
तख्त श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की शाम बिहार चुनाव प्रचार के दौरान पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। वहां उन्होंने गुरु के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान प्रबंधन समिति के सरदार जगजीत सिंह सोही ने उन्हें सम्मानित किया।

बता दें कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तख्त श्री हरमंदिर साहिब का दूसरा दौरा था। प्रधानमंत्री को देखने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। सड़क के दोनों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैरिकेडिंग लगाई गई थी। बैरिकेडिंग के अंदर से ही लोग नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद के नारे लगाते नजर आए।

विज्ञापन


पीएम ने किया पहले रोड शो
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पटना में रोड शो हुआ। रोड शो को लेकर दोपहर से ही भीड़ जुटने लगी थी। लोगों में पीएम के रोड शो का उत्साह देखा जा रहा था। लोग अपने घरों की बालकनी, छत से पीएम मोदी की आरती उतारते नजर आए। पटना में जिधर से पीएम मोदी का रोड शो गुजरा, हर तरफ भारी भीड़ बैरिकेडिंग के दूसरी तरफ नजर आई। इस बार रोड शो में पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं नजर आए।

पढे़ं: Bihar Election: पीएम मोदी बोले- RJD ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रख CM पद का एलान कराया; सिख दंगे पर भी बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


जदयू कोटे से केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह उनकी जगह पीएम मोदी के साथ दिखे। दूसरी तरफ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल नजर आए। इनके अलावा, पटना की विभिन्न सीटों के भाजपा प्रत्याशी रोड शो में उनके साथ दिखे। इससे पहले उन्होंने नवादा और आरा में जनसभा को संबोधित किया। वहां पर महागठबंधन पर जमकर हमला बोला। पीएम ने एनडीए प्रत्याशियों के लिए वोट देने की अपील की। पीएम आज गुरुद्वारा भी जाएंगे। इसके बाद तीन नवंबर को पीएम कटिहार में जनसभा करेंगे। पटना में पीएम का 2.8 किलोमीटर का रोड शो है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें