पीएम मोदी की रैली में लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
'राजद और कांग्रेस के लोग गरीबों को डराते थे'
पीएम मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस के लोग गरीबों को डराते थे। जंगलराज वालों की इसी सोच की वजह से हमारे कटिहार में विकास नहीं हुआ। कांग्रेस और राजद ने इसको पिछड़ा जिला घोषित कर अपना पल्ला झाड़ दिया। जब किसी अफसर को सजा देनी होती थी तो उसे कटिहार भेज देते थे। जब 2014 में आपने मोदी को अपनी सेवा का मौका दिया तो मैंने तय किया कि आपको मुश्किलों में नहीं रहने दूंगा। इसलिए मैंने कटिहार को आकांक्षी जिला घोषित किया। आज यहां सड़क और रेल लाइन का जाल बिछ रहा है। यह चुनाव बिहार के नौजवानों के बहुत महत्वपूर्ण है।
'विकसित बिहार का मतलब है हर परिवार की समृद्धि है'
बिहार का यह चुनाव राज्य को विकसित बनाने के लिए काफी महत्वपूर्ण है। विकसित बिहार का मतलब है हर परिवार की समृद्धि है। इसके लिए एनडीए की डबल इंजन सरकार बहुत जरूरी है। केंद्र सरकार गरीबों को पक्के घर बनाने में मदद करती है। जहां-जहां एनडीए की सरकार है, वहां घर बनाने का काम तेजी से चल रहा है। लेकिन, जहां कांग्रेस की सरकार है, वो इस योजना को डिब्बे में बंद कर रहे हैं। वह गरीबों का घर नहीं बनने दे रहे हैं। इसलिए पक्के घर बनाने के लिए एनडीए को आपका आशीर्वाद चाहिए। बिहार में 60 लाख पक्के घर गरीबों को मिल चुके हैं। कटिहार में ही करीब एक लाख पक्के घर गरीबों को मिले हैं। पीएम मोदी ने एनडीए सरकार की विकास योजनाओं को गिनाया। इसके बाद एनडीए प्रत्याशियों को वोट देने की अपील की।