फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News : चर्चित गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी, पटना के पीरबहोर थाने में प्राथमिकी

Wed, 11 Feb 2026 09:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Guru Rahman : पटना के पीरबहोर थाने में अल्पसंख्यक वर्ग के लिहाज से हमेशा इसी समुदाय के थानाध्यक्ष पदस्थापित किए जाते हैं। इसी क्षेत्र में चर्चित गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी मिली है। बिहार पुलिस की प्रतिष्ठा सवालों में है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज और गुरु रहमान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के चर्चित गुरु एम. रहमान को एक अपराधी ने जन से मारने की धमकी दी है। गुरु रहमान ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस प्रशासन से जानमाल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना में दिए गए आवेदन में उन्होंने लिखा है कि एक शख्स उनकी कोचिंग में आया और कोचिंग बंद कर लेने की धमकी देने लगा। यह घटना गोपाल मार्केट स्थित कोचिंग संस्थान अदम्या अदिति गुरुकुल के कार्यालय की है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश घिरे तो सम्राट क्या बोले? कोर्ट को लेकर विधानसभा में जिरह

थाने में दिया है आवेदन 
थाना में दिए गए आवेदन में गुरु एम रहमान ने बताया कि वह गोपाल मार्केट में अपना अदम्या अदिति गुरुकुल के नाम से कोचिंग संचालित करते हैं। आज शाम लगभग 4 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके कोचिंग के कार्यालय में आया और उनको गोली मार देने की धमकी देने लगा। अपराधी का कहना था कि गुरु रहमान अपनी कोचिंग बंद कर लें, अन्यथा उन्हें वह गोली मार देगा। धमकी देने के दौरान वह अमर्यादित शब्दों का भी प्रयोग कर रहा था। हालांकि उन्होंने अपने स्टाफ को कहकर उसे कोचिंग से बाहर कर दिया, लेकिन वह  शख्स जाते-जाते कोचिंग को बंद कराने की बात लगातार कहता जा रहा था। गुरु एम रहमान ने पीर बहोर थाना में आवेदन देकर अपनी जानमाल कि सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Vidhan Parishad: नीतीश-लालू के एमएलसी विवाद पर फैसला आज, सुनील सिंह पर क्या कार्रवाई करेंगे सभापति?

सीसीटीवी फूटेज से हो रही आरोपी की पहचान 
आवेदन मिलते ही पीर बहोर थाना की पुलिस हरकत में आई और कोचिंग के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगालने लगी। इस दौरान पुलिस को उस शख्स की तस्वीर मिल गई है, पुलिस ने जिसकी तलाश करनी शुरू कर दी है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, पुलिस बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें