Guru Rahman : पटना के पीरबहोर थाने में अल्पसंख्यक वर्ग के लिहाज से हमेशा इसी समुदाय के थानाध्यक्ष पदस्थापित किए जाते हैं। इसी क्षेत्र में चर्चित गुरु रहमान को जान से मारने की धमकी मिली है। बिहार पुलिस की प्रतिष्ठा सवालों में है।
राजधानी पटना के चर्चित गुरु एम. रहमान को एक अपराधी ने जन से मारने की धमकी दी है। गुरु रहमान ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस प्रशासन से जानमाल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना में दिए गए आवेदन में उन्होंने लिखा है कि एक शख्स उनकी कोचिंग में आया और कोचिंग बंद कर लेने की धमकी देने लगा। यह घटना गोपाल मार्केट स्थित कोचिंग संस्थान अदम्या अदिति गुरुकुल के कार्यालय की है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाने में दिया है आवेदन
थाना में दिए गए आवेदन में गुरु एम रहमान ने बताया कि वह गोपाल मार्केट में अपना अदम्या अदिति गुरुकुल के नाम से कोचिंग संचालित करते हैं। आज शाम लगभग 4 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके कोचिंग के कार्यालय में आया और उनको गोली मार देने की धमकी देने लगा। अपराधी का कहना था कि गुरु रहमान अपनी कोचिंग बंद कर लें, अन्यथा उन्हें वह गोली मार देगा। धमकी देने के दौरान वह अमर्यादित शब्दों का भी प्रयोग कर रहा था। हालांकि उन्होंने अपने स्टाफ को कहकर उसे कोचिंग से बाहर कर दिया, लेकिन वह शख्स जाते-जाते कोचिंग को बंद कराने की बात लगातार कहता जा रहा था। गुरु एम रहमान ने पीर बहोर थाना में आवेदन देकर अपनी जानमाल कि सुरक्षा की गुहार लगाई है।
सीसीटीवी फूटेज से हो रही आरोपी की पहचान
आवेदन मिलते ही पीर बहोर थाना की पुलिस हरकत में आई और कोचिंग के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगालने लगी। इस दौरान पुलिस को उस शख्स की तस्वीर मिल गई है, पुलिस ने जिसकी तलाश करनी शुरू कर दी है। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, पुलिस बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।