बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को गांधी मैदान में कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने विभागीय पवेलियन का उद्घाटन किया। सेलिब्रेटिंग प्राइड, हेरिटेज एंड कल्चर की थीम पर आधारित इस पवेलियन में बिहार की समृद्ध कला, संस्कृति एवं विरासत को आकर्षक एवं आधुनिक रूप में प्रस्तुत किया गया है, जो आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar: गैस खत्म और चूल्हा जल उठा, गया मेडिकल कॉलेज में 600 मरीजों का खाना अब लकड़ी-कोयले पर, बढ़ी चुनौती
पवेलियन में पारंपरिक एवं आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। यहां स्थापित डिजिटल इंटरैक्टिव कियोस्क एवं गेम्स आगंतुकों को बिहार की सांस्कृतिक धरोहर से रोचक तरीके से परिचित करा रहे हैं। साथ ही, वीआर अनुभव केंद्र के माध्यम से दर्शक बिहार के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का वर्चुअल अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने वीआर हेडसेट का अनुभव भी लिया, जिसे उन्होंने अत्यंत रोचक एवं उत्कृष्ट बताया और इसकी सराहना की।
यह खबर भी पढ़ें-
Bihar News: कमरे में उल्टी के निशान, अंदर मिला शव, गेस्ट फैकल्टी की रहस्यमयी मौत ने खड़े किए सवाल
पवेलियन में बाराबर गुफाएं एवं केसरिया स्तूप जैसे ऐतिहासिक धरोहरों का विशेष प्रदर्शन किया गया है। पारंपरिक लोक कलाओं में जूट कला, मंजूषा कला, सुजनी कढ़ाई, मधुबनी चित्रकला एवं टिकुली कला को भी आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है। साथ ही कलाकारों द्वारा लाइव प्रदर्शन एवं उत्पादों की प्रदर्शनी भी दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है। पवेलियन में स्थापित आकर्षक विजुअल इंस्टॉलेशन एवं फोटो प्वाइंट आगंतुकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं, जहां लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर बिहार की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ाव महसूस कर रहे हैं। समारोह के दौरान कला एवं संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की निदेशक रूबी एवं संग्रहालय निदेशालय निदेशक कृष्ण कुमार उपस्थित रहे।