फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कुख्यात बाप-बेटा गिरोह का अंत, चार लाख का इनामी मनोज बेंगलुरु से गिरफ्तार; कोर्ट में किया पेश

Wed, 04 Feb 2026 04:05 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के कुख्यात बाप-बेटा अपराधी गिरोह के चार लाख रुपये के इनामी आरोपी मनोज सिंह और मानिक सिंह को एसटीएफ ने बेंगलुरु से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन
पटना पुलिस ने कुख्यात अपराधी मनोज मानिक को बेंगलुरु कोर्ट में किया पेश
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के शंभूकुंरा गांव निवासी चार लाख रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी बाप–बेटा गिरोह के मनोज सिंह और मानिक सिंह को एसटीएफ की विशेष टीम ने बेंगलुरु से मंगलवार को गिरफ्तार किया। बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान नौबतपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार और दानापुर थाना प्रभारी प्रशांत भारद्वाज भी मौजूद नजर आए।

कोर्ट में पेशी के दौरान मनोज सिंह और मानिक सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि 'अमर उजाला' इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इससे पहले मंगलवार की रात मनोज सिंह की पत्नी उषा देवी ने भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें उन्होंने आशंका जताई थी कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत उनके पति और बेटे का एनकाउंटर कर सकती है।

यह गैंग इलाके में दहशत फैलाए हुए था

विज्ञापन

बताया जाता है कि नौबतपुर का कुख्यात मनोज सिंह और उसका बेटा मानिक सिंह लंबे समय से बिहार और झारखंड के कई इलाकों में आतंक का पर्याय बने हुए थे। पुलिस के अनुसार, दोनों के खिलाफ बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी के दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। बीते एक दशक से यह बाप-बेटा गिरोह लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर इलाके में दहशत फैलाए हुए था।

आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे
इन दोनों के खिलाफ पटना जिले के नौबतपुर, बिहटा, दुल्हिन बाजार, विक्रम, पालीगंज और दानापुर थानों के अलावा झारखंड के रांची, धनबाद और जमशेदपुर में भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। लगातार हो रही हत्याओं और रंगदारी की घटनाओं के कारण स्थानीय लोगों में इनका खौफ बना हुआ था। दोनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- थाने से मिला हवलदार का खून से सना शव: सुबह की थी पत्नी से बात, दो घंटे में क्या बदला कि गले के पार हो गई गोली?

ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी
गिरफ्तारी से ठीक पहले मनोज सिंह ने भी एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसमें उसने पुलिस एनकाउंटर की आशंका जताई थी। वायरल वीडियो में दावा किया गया कि बेंगलुरु में एक अस्पताल के पीछे स्थित तीसरी मंजिल की इमारत में पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी की थी। वीडियो में यह भी कहा गया कि उस समय उनके साथ उनकी पत्नी और बेटी मौजूद थीं।

मामले की पुष्टि करते हुए पटना के आईपीएस अधिकारी पूर्वी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि मनोज सिंह और मानिक सिंह को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों के पास अत्याधुनिक हथियार होने की भी आशंका है, जिन्हें बरामद करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। फिलहाल ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी कर दोनों आरोपियों को बिहार लाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें