फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bird Flu : बिहार में बर्ड फ्लू की दस्तक से हर तरफ हड़कंप; 24 घंटे निगरानी के साथ जैविक उद्यान में यह तैयारी

Sat, 21 Feb 2026 05:51 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राजधानी पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पक्षी घर में विशेष निगरानी रखी जा रही है और 24 घंटे केयर टेकर तैनात हैं।
विज्ञापन
पूरे परिसर में विशेष सैनिटेशन अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान में बर्ड फ्लू की रोकथाम को लेकर जू प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पटना जू के पक्षी घर में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लाए गए अनोखे पक्षियों के लिए खास व्यवस्था की गई है। बर्ड फ्लू से बचाव के लिए 24 घंटे केयर टेकर की तैनाती की गई है, ताकि बर्ड एवियरी की हर गतिविधि पर विशेष नजर रखी जा सके। इस संबंध में उद्यान के निदेशक हेमंत पाटिल ने बताया कि जू में प्रवेश करने वाले सभी आगंतुकों के लिए गेट पर ही पोटाशियम पर मैगनेट से फूट वॉश कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह है कि आगंतुकों या पक्षियों को किसी प्रकार का संक्रमण न हो और बीमारी का खतरा कम किया जा सके।

विज्ञापन


पूरे जू में विशेष सैनिटेशन के लिए कोर्सोलिन व वीरकॉन्ड का छिड़काव

वहीं पटना जू के रेंज ऑफिसर अरविंद वर्मा ने बताया कि हर दिन नियमित रूप से पूरे उद्यान में कोर्सोलिन और वीरकॉन्ड पदार्थ से सैनिटेशन किया जा रहा है। ताकि बर्ड फ्लू जैसी बीमारी पक्षियों तक पहुंच ही न सके। इसके अलावा बर्ड ड्रापिंग से बचाव के लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि हाल ही में राजगीर जू सफारी से दो मादा शेरनियों को पटना जू लाया गया है। वहीं पटना जू से एक मादा शेरनी पार्वती को राजगीर जू सफारी, नालंदा भेजा गया है। जू प्रशासन का कहना है कि सभी जानवरों और पक्षियों की नियमित जांच की जा रही है और सुरक्षा के सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें