अशोक राजपथ पर पटना विश्वविद्यालय के हॉस्टल और आसपास के इलाकों में जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं, उसी तरह शुक्रवार को चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (CNLU) के पास सामने आई। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े चार बजे से विवि परिसर के आसपास तनाव की स्थिति की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय युवाओं की टोली ने CNLU गेट पर विवि के कुछ छात्रों को पीट दिया। एक युवक ने फायरिंग भी की। पिटाई से विवि के तीन-चार छात्रों के घायल होने और एक का सिर फटने की सूचना के बाद विवि के छात्र सहमे हुए हैं। जक्कनपुर थाने को सूचना दी गई। तब तक स्थानीय लोगों की मदद से छात्र इलाके की दुकानों से फायरिंग का CCTV फुटेज ढूंढ़ने में लगे हुए हैं। करीब 5:20 बजे पुलिस टीम भी पहुंच गई। पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। छात्रों के मोबाइल से भी वीडियो लिया जा रहा है।
छात्रा ने कार से निकलकर उसका विरोध किया
लॉ कॉलेज के स्टूडेंट की मानें तो गुरुवार शाम करीब 4:50 की है। लॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा अपने मित्र (लॉ स्टूडेंट) के साथ कॉलेज कैंपस लौट रही थी। लॉ स्टूडेंट कार चला रहा था। इसी बीच बाइक सवार 3 लड़के कार को ओवरटेक कर पहुंचे। कार के सामने गाड़ी खड़ी कर दी। इसी बीच छात्रा ने कार से निकलकर उसका विरोध किया तो तीनों लड़के छात्रा के साथ गाली-गलौज छेड़खानी करने लगे। इसी बीच उसका दोस्त कार से बाहर आया और विरोध करने लगा। इसी बीच स्थानीय लड़के मारपीट करने लगे। मामला बढ़ते देख लॉ कॉलेज के स्टूडेंट वहां पहुंचे। दोनों ओर से विवाद होने लगा। इतने में स्थानीय लड़के पथराव करने लगे। इसमें लॉ कॉलेज के स्टूडेंट्स घायल हो गए।