फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: पटना के गेस्ट हाउस में युवक ने फंदे से लगाई फांसी, कमरे में मिला शव

Thu, 12 Nov 2026 01:31 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना

सार

पटना के मीठापुर पुरानी बस स्टैंड स्थित श्रीराम गेस्ट हाउस में मध्यप्रदेश निवासी रवि कुमार सिंह का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। युवक 10 नवंबर की रात से गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। सूचना मिलने पर जक्कनपुर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पटना के गेस्ट हाउस में युवक ने फंदे से लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी पटना के मीठापुर पुरानी बस स्टैंड स्थित एक गेस्ट हाउस में युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश निवासी रवि कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह 10 नवंबर की रात से श्रीराम गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद जक्कनपुर थाने की पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे की जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

कमरे में फंदे से लटका मिला शव

जानकारी के मुताबिक, रवि कुमार सिंह श्रीराम गेस्ट हाउस के एक कमरे में ठहरा हुआ था। कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही जक्कनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और कमरे की जांच-पड़ताल की।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें