फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, प्रमंडल स्तर पर आयोजित होंगी निवेश कार्यशालाएं; बुनियादी सुविधाओं पर जोर

Mon, 02 Dec 2024 07:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: पर्यटन निदेशक विनय कुमार राय ने बताया कि राज्यभर में प्रमंडल स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इनका मुख्य उद्देश्य निवेशकों और पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों को पर्यटन नीति 2023 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देना और उन्हें निवेश के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
लखीसराय में आयोजित किया गया लाली पहाड़ी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार अपने विविध धार्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थलों के लिए हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। पिछले साल यानी 2023 में 8.21 करोड़ देशी-विदेशी पर्यटकों ने राज्य का दौरा किया, जिससे यह स्पष्ट है कि बिहार का पर्यटन क्षेत्र तेजी से विस्तार कर रहा है। इस बढ़ती रुचि को देखते हुए सरकार ने पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बुनियादी सुविधाओं के स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

 
पर्यटन नीति 2023: निवेश को बढ़ावा देने का प्रयास
बिहार सरकार ने पर्यटन नीति 2023 के तहत निवेशकों के लिए कई प्रोत्साहन योजनाएं पेश की हैं। 30 प्रतिशत तक की सीधी सब्सिडी के प्रावधान के साथ यह नीति राज्य में पर्यटन से जुड़े व्यवसायों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है। इसके तहत होटल, रेस्टोरेंट और अन्य पर्यटन आधारित व्यवसाय अपनी सेवाओं को विकसित करने के लिए सरकारी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
 
प्रमंडल स्तर पर होंगे कार्यशालाओं का आयोजन
पर्यटन निदेशक विनय कुमार राय ने बताया कि राज्यभर में प्रमंडल स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य निवेशकों और पर्यटन से जुड़े व्यवसायियों को पर्यटन नीति 2023 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी देना और उन्हें निवेश के लिए प्रेरित करना है। इन सत्रों के दौरान व्यवसायियों को आवेदन की प्रक्रिया समझाई जाएगी और तकनीकी सहायता भी प्रदान की जाएगी। इसके लिए प्रमंडलीय आयुक्तों से तिथि और समय निर्धारित करने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन

 
लखीसराय में लाली पहाड़ी महोत्सव के दौरान जागरूकता
लखीसराय जिला प्रशासन द्वारा आयोजित लाली पहाड़ी महोत्सव इस दिशा में एक उल्लेखनीय पहल बनकर उभरा। इस महोत्सव का उद्देश्य राज्य की पुरातात्विक धरोहर, कला और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देना था। महोत्सव के दौरान पर्यटन विभाग को बिहार पर्यटन नीति 2023 पर प्रस्तुति देने के लिए आमंत्रित किया गया।
 
इस प्रस्तुति में विभाग की टीम ने 30 प्रतिशत कैपिटल सब्सिडी और निवेश की प्रक्रिया की जानकारी साझा की। स्थानीय व्यवसायियों और विद्वानों ने इस पहल की सराहना की। संवाद के दौरान पर्यटन विभाग ने नई नीति के फायदों को रेखांकित किया और निवेशकों को सहयोग का आश्वासन दिया।
 
पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
इन कार्यशालाओं और जागरूकता कार्यक्रमों से न केवल बिहार की सांस्कृतिक धरोहरों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राज्य में पर्यटन से जुड़ी अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। सरकार की इस पहल से उम्मीद की जा रही है कि स्थानीय व्यवसायियों और निवेशकों के लिए नए अवसर पैदा होंगे और बिहार पर्यटन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण गंतव्य के रूप में उभरेगा।
 
सुविधाओं का विस्तार और पर्यटकों का अनुभव बेहतर बनाना है लक्ष्य
पर्यटन स्थलों पर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने का सरकार का प्रयास है ताकि बिहार आने वाले पर्यटक अपने अनुभव को सुखद मानें। इसके लिए सरकार ने स्थानीय प्रशासन और व्यवसायियों के सहयोग से एक विस्तृत योजना बनाई है, जो बिहार के पर्यटन को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की ओर अग्रसर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें