फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patna News: नल जल योजना हुई ठप, पीएचईडी ने काम की खानापूर्ति करके बिल पास कराए, बोरिंग ने दम तोड़ा

Thu, 23 May 2024 06:10 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

बिहार सरकार की सात महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक हर घर पानी पहुंचाने की योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पीएचईडी विभाग ने केवल काम की खानापूर्ति करके अपने बिल पास करवा लिए और अब इस भीषण गर्मी में सारे बोरिंग ठप पड़ गए हैं।
विज्ञापन
पार्षद विकास सिंह के साथ ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में हर घर पानी पहुंचाने की योजना के तहत पीएचईडी विभाग द्वारा हैंडपंप या चापाकल के लिए 90 से 120 और 150 फीट तक बोरिंग करके पेयजल उपलब्ध कराया जाना था। पीएचईडी विभाग के अभियंताओं ने इसके लिए 60 से 70 फीट पर पाइप डालकर हैंडपंप चालू करवा दिया और 100 फीट से 150 तक बोरिंग दिखाकर बिल भी पास करवा लिया। अब अभियंताओं के इस भ्रष्टाचार की बलि चढ़े सभी हैंडपंप और चापाकल भीषण गर्मी में ठप पड़ गए हैं। 

विज्ञापन


बिहार सरकार ने भ्रष्टाचार पर काबू पाने के साथ ही निश्चित योजना के अंतर्गत सभी घरों में पानी पहुंचाने के लक्ष्य के लिए नल जल योजना लागू की थी लेकिन यह योजना ही भ्रष्टाचार की बलि चढ़ गई। जिले के भभुआ प्रखंड की ग्राम पंचायत बहुअन के झगईडिहरा गांव एवं ग्राम पंचायत महुआरी के मचहलपुर गांव में सैकड़ों अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोग पानी के अभाव में दर-दर भटक रहे हैं।

इस भरी गर्मी में प्रदेश में अंतिम दौर का मतदान होना है लेकिन आजादी के 75 वर्षों बाद भी भ्रष्टाचार पर काबू नहीं पाया जा सका है। सही मायनों में देखा जाए तो सरकार की हैंडपंप-चापाकल नल-जल योजना मात्र शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। कैमूर जिला पार्षद विकास कुमार सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने जब मचहलपुर, झगईडिहरा सहित कई गांवों का दौरा किया तो पता चला कि सैकड़ों परिवार पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। 
विज्ञापन


पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने कैमूर जिला पार्षद विकास सिंह से मामले में गुहार लगाई कि जल्द से जल्द पानी की इस समस्या को दूर किया जाए। पार्षद ने इस मामले में ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस समस्या का निस्तारण के लिए बात करेंगे, नहीं तो लोकसभा चुनाव के बाद इसे लेकर जनआंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें