फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मंत्री नितिन नवीन ने संभाला पथ निर्माण व नगर विकास विभाग का प्रभार, बिहार के विकास को लेकर क्या कहा?

Fri, 21 Nov 2025 10:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: नितिन नवीन ने पथ निर्माण व नगर विकास विभाग का प्रभार मिलने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अगले पांच साल में बिहार विकास के नए दौर में प्रवेश करेगा और मुख्यमंत्री के विजन को साकार करना उनकी प्राथमिकता होगी।
 
विज्ञापन
मंत्री नितिन नवीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार सरकार में मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद नितिन नवीन ने पथ निर्माण तथा नगर विकास एवं आवास विभाग का दायित्व संभालने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दोनों विभाग विकसित बिहार की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं और उन पर दिखाए गए भरोसे को वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उनका कहना है कि बिहार की जनता की सेवा और राज्य के विकास के लिए वे निरंतर समर्पित रहेंगे।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री के विजन को साकार करने की प्रतिबद्धता
नितिन नवीन ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को एक नए स्वर्णिम अध्याय की ओर ले जा रही है। उन्होंने साफ किया कि सरकार के सभी मंत्री मुख्यमंत्री के विजन को पूरा करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास और मार्गदर्शन के लिए नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे बिहार की सेवा के इस संकल्प को और अधिक दृढ़ता के साथ निभाएंगे।

यह भी पढ़ें- Bihar News: नई सरकार के गठन के बाद CM नीतीश ने जदयू के जनप्रतिनिधियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं से की मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अगले पांच साल में विकास का नया दौर
मंत्री ने आगे कहा कि आने वाले पांच साल बिहार के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगे। शहरों और ग्रामीण इलाकों के व्यवस्थित और संतुलित विकास पर पूरा फोकस रहेगा। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री के अनुभवी नेतृत्व में बिहार सुशासन, स्थिरता और विकास की नई परिभाषा जोड़ेगा और राज्य के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत सुनिश्चित करेगा।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें