फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: हॉस्टल में अचानक लगी भीषण आग, 50 विद्यार्थियों की अटक गईं थी सांसे; हादसे की वजह आई सामने

Sat, 25 Jan 2025 04:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: पटना के एक बॉयज हॉस्टल में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान हॉस्टल में 50 विद्यार्थियों फंस गए थे, जिन्हें फायर ब्रिगेड की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया। फिलहाल बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने आग पर पाया काबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित किदवई पुरी के श्री कृष्णा नगर में मौजूद पॉल्स बॉयज होस्टल एंड पीजी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय होस्टल में करीब 50 विद्यार्थी मौजूद थे। हालांकि, समय पर की गई कार्रवाई की बदौलत किसी तरह जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन

 
पानी गर्म करते समय हुआ शॉर्ट सर्किट
जानकारी के मुताबिक, होस्टल में एक छात्र पानी गर्म कर रहा था। उसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और होस्टल के विभिन्न हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही होस्टल में मौजूद छात्रों में भगदड़ मच गई। सभी छात्र जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हालांकि, होस्टल प्रशासन और स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
 
पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर तैनात
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक मशीन का भी इस्तेमाल किया गया। दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस भीषण हादसे में गनीमत रही कि कोई भी छात्र घायल नहीं हुआ। हालांकि, हॉस्टल का एक हिस्सा आग की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई और छात्रों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


इस मौके पर फायर ब्रिगेड के कमांडेंट मनोज कुमार नट ने बताया कि पानी गर्म करने वाले हीटर से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है। जिस कमरे में आग लगी थी, उसी में रखे सामान का नुकसान हुआ है। किसी को जान माल का नुकसान नहीं पहुंचा है। आग लगने की सूचना मिलते ही दो मिनट के अंदर ही अग्नि शमन विभाग के कर्मियों ने यहां पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। हालांकि क्या कुछ नुकसान हुआ है, इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें