फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूर्व MLA चितरंजन शर्मा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर; अरवल से रह चुके थे भाजपा विधायक

Wed, 26 Mar 2025 04:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना/अरवल

सार

Patna News: पूर्व MLA चितरंजन शर्मा का लंबी बीमारी के बाद हैदराबाद में निधन हो गया। वे अरवल से भाजपा विधायक रह चुके थे। परिजनों ने बताया कि गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव नीमा लाया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
दिवंगत पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरवल से भाजपा के पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से बीमार थे और हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही पटना जिला के धनरूआ प्रखंड के नीमा गांव सहित आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:जेबकतरे की जेब से सोने की 51 ज्वेलरी निकली तो हक्काबक्का रह गई पुलिस, खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्त में
 
जानकारी के मुताबिक, चितरंजन शर्मा भूमिहार जाति से आते थे और राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा में भी काफी सक्रिय रहे। उन्होंने 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर अरवल सीट से जीत दर्ज की थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में अरवल सहित मगध क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सिर्फ राजनीति ही नहीं, बल्कि उन्होंने धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भी विशेष योगदान दिया। उनके द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों का संचालन किया जाता था, जिससे उनकी छवि एक जनसेवी नेता के रूप में बनी।
विज्ञापन

 
पूर्व विधायक चितरंजन शर्मा की राजनीति में सादगी और ईमानदारी के लिए खास पहचान थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में अरवल के विकास के लिए कई अहम योजनाएं चलाईं। उनकी राजनीतिक छवि साफ-सुथरी रही और वे सिद्धांतों पर आधारित राजनीति करने के लिए जाने जाते थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar:दूसरे के प्यार में पड़ी पत्नी कहती थी जहर खाकर फंसा देगी, उसने दिल्ली से बिहार आकर Sp के सामने जान दी
 
परिजनों के मुताबिक, गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव नीमा लाया जाएगा। उनके निधन की खबर सुनते ही सियासी और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा नेताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और उनके समर्थकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने अरवल के पूर्व माननीय सदस्य चितरंजन कुमार के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उनका असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति तथा शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें