फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जल्द शुरू होगी कैरावैन बस सेवा, पर्यटकों को मिलेगा चलते-फिरते होटल जैसा आराम; जानें खासियत

Fri, 21 Nov 2025 07:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Caravan Bus Service: बिहार पर्यटन विभाग जल्द ही कैरावैन बस सेवा शुरू कर रहा है, जिसमें चलते-फिरते होटल जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आधुनिक लग्जरी बसें न्यूनतम 250 किमी की बुकिंग पर उपलब्ध होंगी। यह पहल पर्यटन को बढ़ावा देगी और रोजगार व राजस्व में महत्वपूर्ण वृद्धि करेगी।
 
विज्ञापन
पटना पहुंची दो कैरावैन बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार पर्यटन विभाग राज्य में पर्यटन सुविधाओं को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम जल्द ही अत्याधुनिक ‘कैरावैन’ बसों की नई सुविधा शुरू करने जा रहा है। ये बसें यात्रियों के लिए चलते-फिरते सितारा होटल का अनुभव प्रदान करेंगी, जिसमें रहने, सोने, टीवी, संगीत, किचन और बाथरूम जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। दो कैरावैन बसें पटना पहुंच चुकी हैं और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही बुकिंग शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन

 
मोबाइल होटल जैसी बसें
कैरावैन बसों को आधुनिक लग्जरी सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है। बस के अंदर एक सितारा होटल की तरह आरामदायक व्यवस्था की गई है। इसमें सात आरामदेह सीटें, चार स्लीपर बर्थ, पांच एलईडी टीवी, मिनी किचन और बाथरूम शामिल हैं। इससे यात्रियों को यात्रा के दौरान होटल तलाशने या भोजन के लिए रेस्टोरेंट पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। पर्यटक अपनी यात्रा को अपनी मर्जी से प्लान कर सकेंगे और जहां चाहें वहीं ठहर सकेंगे।
 
बुकिंग शुल्क और दूरी के आधार पर तय होगी दर
कैरावैन बस सेवा की बुकिंग 75 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से न्यूनतम 250 किमी की दूरी तय करने पर उपलब्ध होगी। एक दिन की बुकिंग करीब 20 हजार रुपये प्रतिदिन में की जा सकेगी, जबकि पटना शहर के भीतर 12 घंटे और 75 किमी की यात्रा के लिए 11,000 रुपये निर्धारित किए गए हैं। बुकिंग बिहार स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की वेबसाइट या फोन के माध्यम से की जा सकेगी।
विज्ञापन

 
स्पेशल टूर पैकेजों में शामिल होंगी बसें, बढ़ेगा पर्यटन और रोजगार
ये कैरावैन बसें बोधगया-नालंदा वन-डे ट्रिप, वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व सफारी और अन्य विशेष टूर पैकेजों का हिस्सा होंगी। इससे घरेलू और विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। बस सेवा से सालाना करोड़ों रुपये की राजस्व वृद्धि के साथ-साथ प्रत्येक बस से 50–60 प्रत्यक्ष रोजगार भी उत्पन्न होंगे। दो बसों के संचालन से 100 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Bihar: स्पेशल ओलंपिक्स भारत-नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 में बिहार को रजत पदक, खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

 
पर्यटकों के लिए आराम, बचत और परिवार संग अनुभवों का नया तरीका
कैरावैन में यात्रा करना पर्यटकों के लिए होटल में ठहरने की तुलना में सस्ता और सुविधाजनक विकल्प होगा। किचन होने के कारण यात्री स्वयं भोजन तैयार कर सकेंगे, जिससे खर्च में बचत होगी। परिवार के साथ यात्रा करते हुए गेम्स, भोजन और समय बिताने का अधिक अवसर मिलेगा। एक ही ट्रिप में कई पर्यटन स्थलों का अनुभव प्राप्त किया जा सकेगा। यह सुविधा विशेष रूप से नालंदा, बोधगया, राजगीर और वैशाली जैसे स्थलों की यात्रा को और आकर्षक बनाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें