फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: सड़क किनारे झाड़ी में लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका; छठ पर्व के बीच सनसनी

Wed, 06 Nov 2024 04:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

Patna News: फतुहा थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि शव की स्थिति को देखकर ऐसा लगता है कि यह घटना कई दिन पहले की हो सकती है। शव की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस पहचान की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस घटना की जांच में जुट गई है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा मनाने के बीच बुधवार को पटना के फतुहा क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जैसे ही लोगों ने शव को देखा, उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फतुहा थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

 
हत्या की आशंका, कई दिन पुराना हो सकता है शव
फतुहा थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि शव की स्थिति को देखकर ऐसा लगता है कि यह घटना कई दिन पहले की हो सकती है। शव की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस पहचान की कोशिश कर रही है। पुलिस का मानना है कि यह हत्या का मामला हो सकता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
 
छठ पर्व के बीच तनाव का माहौल
इस घटना ने छठ पर्व के बीच इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया है। छठ पर्व के दौरान लोग जहां पूजा की तैयारी में जुटे हुए थे। वहीं, इस घटना ने लोगों के बीच चिंता और असुरक्षा की भावना पैदा कर दी है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मृतक की पहचान के साथ-साथ घटना के संभावित कारणों की जांच में जुटी है, ताकि मामले की सच्चाई सामने आ सके और अपराधी को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें