फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीरंदाजी विश्व कप 2025: बिहार की बेटी अंशिका कुमारी ने रचा इतिहास, सीनियर तीरंदाजी टीम में हुआ चयन

Mon, 13 Jan 2025 09:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रन शंकरन ने कहा कि अंशिका का राष्ट्रीय टीम में चयन न केवल बिहार के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
बिहार की अंशिका का तीरंदाजी टीम में चयन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार की बेटी अंशिका कुमारी ने राज्य का नाम रोशन करते हुए आगामी तीरंदाजी विश्व कप 2025 के लिए भारतीय सीनियर तीरंदाजी टीम में जगह बना ली है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रन शंकरन ने इस खबर को साझा करते हुए इसे प्रदेश के लिए गर्व का पल बताया।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, अंशिका ने दीपिका, अंकिता और सिमरनजोत जैसी प्रतिष्ठित तीरंदाजों के साथ टीम में स्थान पाकर अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया है। उनके इस चयन को बिहार के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत माना जा रहा है।
 
वहीं, रवीन्द्रन शंकरन ने कहा कि अंशिका का राष्ट्रीय टीम में चयन न केवल बिहार के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगा। यह उनकी कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है। अंशिका की उपलब्धि से राज्य में तीरंदाजी और अन्य खेलों को प्रोत्साहन मिलेगा। यह उपलब्धि न केवल खेल प्रेमियों बल्कि पूरे राज्य के लिए एक प्रेरणा बनकर उभरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें