फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में बिहार को दो और स्वर्ण, नमन और आदर्श ने दिखाया दम

Fri, 21 Nov 2025 09:52 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

Patna News: 69वीं राष्ट्रीय स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता में बिहार ने नमन प्रभाकर और आदर्श कुमार के दम पर दो और स्वर्ण पदक जीते। इससे पहले भी दो स्वर्ण मिले थे। मेहनत, प्रशिक्षण और निरंतर अभ्यास की बदौलत खिलाड़ियों ने राज्य का मान बढ़ाया।
 
विज्ञापन
तीरंदाजी में बिहार को दो और स्वर्ण पदक मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के बड़ा लालपुर में 19 से 21 नवंबर तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल तीरंदाजी प्रतियोगिता 2025 में बिहार ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए दो और स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के अंतिम दिन बिहार के युवा तीरंदाजों ने अपने प्रदर्शन से राज्य का मान बढ़ाया और टीम को स्वर्णिम सफलता दिलाई।

विज्ञापन

 
रिकर्व और इंडियन राउंड में बिहार का दबदबा
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविन्द्रण शंकरण ने बताया कि रिकर्व राउंड (ओलंपिक राउंड) में नमन प्रभाकर ने बेहतरीन निशानेबाजी करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसी तरह इंडियन राउंड (ओलंपिक राउंड) में आदर्श कुमार ने प्रभावशाली प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल किया। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने बिहार के तीरंदाजी इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया।
 
पिछले दिन भी बिहार को मिले थे दो स्वर्ण पदक
इससे एक दिन पहले भी बिहार के आर्यन कुमार और आयुष कुमार ने दो स्वर्ण पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया था। लगातार मिल रही स्वर्णिम सफलता ने न केवल टीम के मनोबल को बढ़ाया है, बल्कि प्रतियोगिता में बिहार की मजबूत उपस्थिति को भी स्थापित किया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: स्पेशल ओलंपिक्स भारत-नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 में बिहार को रजत पदक, खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

 
कड़ी मेहनत और निरंतर अभ्यास से मिला परिणाम
प्राधिकरण के महानिदेशक ने बताया कि सभी खिलाड़ी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र में निरंतर मेहनत और एकाग्रता के साथ अभ्यास कर रहे थे। अनुभवी और कुशल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन ने खिलाड़ियों की तकनीक और आत्मविश्वास दोनों को मजबूत किया। इन खिलाड़ियों की लगन, कड़ी मेहनत और अनुशासन का फल अब स्वर्ण पदकों के रूप में सामने आया है, जो पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें