फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बिहार की महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जीते कई पदक

Mon, 15 Dec 2025 10:11 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 13 से 15 दिसंबर तक आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बिहार की महिला खिलाड़ियों ने जीते कई पदक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में देशभर के खिलाड़ियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस तीन दिवसीय भव्य आयोजन में विभिन्न आयु वर्ग और स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी योग्यता साबित की। खास तौर पर बिहार की महिला खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य को गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता के दौरान वेटरन पुरुष (40–60 वर्ष) 4×100 मीटर रिले में हरियाणा की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सेंट्रल सेक्रेटेरिएट दिल्ली ने दूसरा और एनसीटी दिल्ली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला (35–60 वर्ष) 4×100 मीटर रिले में उत्तराखंड ने स्वर्ण पदक, केरल ने रजत और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट दिल्ली ने कांस्य पदक जीता।

पुरुष ओपन ट्रिपल जंप में आरएसबी कोलकाता के प्रदीप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं एनसीटी दिल्ली के विकास दूसरे और आरएसबी बेंगलुरु के सुमित तीसरे स्थान पर रहे। महिला (45–60 वर्ष) 200 मीटर दौड़ में केरल की सुनीता ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि बिहार की रिंकी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया, जो राज्य के लिए गर्व का क्षण था। तमिलनाडु की मारिया एग्नेस तीसरे स्थान पर रहीं।

महिला (35–45 वर्ष) 200 मीटर दौड़ में आरएसबी बेंगलुरु की पवित्रा प्रथम, कर्नाटक की आशालता द्वितीय और गुजरात की रमणी तृतीय स्थान पर रहीं। महिला ओपन 200 मीटर दौड़ में आरएसबी चेन्नई, आरएसबी मुंबई और आरएसबी कोलकाता की टीमों ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष ओपन 200 मीटर दौड़ में आरएसबी मुंबई ने स्वर्ण, महाराष्ट्र ने रजत और हरियाणा ने कांस्य पदक जीता।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- BJP News: अपनी उम्र के बराबर ही भाजपा ने चुना कार्यकारी अध्यक्ष, रेस में इन धुरंधरों का नाम भी था
विज्ञापन


बिहार के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि महिला ओपन भाला फेंक स्पर्धा में देखने को मिली, जहां बिहार की अंजनी कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया। इस स्पर्धा में आरएसबी बेंगलुरु दूसरे और उत्तराखंड तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा, महिला ओपन 1500 मीटर दौड़ में भी बिहार की शिवानी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि महाराष्ट्र को रजत और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट दिल्ली को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

यह राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 13 से 15 दिसंबर तक पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई। इस आयोजन में देशभर से 702 पुरुष खिलाड़ी, 328 महिला खिलाड़ी और 54 अधिकारी शामिल हुए। कुल मिलाकर एक हजार से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बिहार खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों और सफल आयोजन ने राज्य को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक नई पहचान दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें