फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: राजभवन पहुंचा महागठबंधन, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन; मुकेश सहनी बोले- ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

Thu, 08 Oct 2026 01:25 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

पटना में गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के नेताओं ने एसआईआर के विरोध और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राजभवन मार्च किया। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और वाम दलों के वरिष्ठ नेता भी मार्च में शामिल हुए।
विज्ञापन
SIR के खिलाफ राजभवन पहुंचा महागठबंधन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर महागठबंधन का विरोध प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन के नेताओं ने पटना में राजभवन मार्च किया। मार्च में विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और वाम दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। राजभवन पहुंचने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। महागठबंधन ने ज्ञापन के जरिए SIR प्रक्रिया का विरोध जताया और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां राज्यपाल के सामने रखीं।

'वोट चोरी से चुनाव प्रभावित करने का आरोप'

राजभवन से बाहर निकलने के बाद VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन ने SIR के विरोध और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है। सहनी ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ किया गया और 'वोट चोरी' के जरिए चुनाव को प्रभावित किया गया। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की मांग है कि ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें।

बिहार और पश्चिम बंगाल में दोबारा चुनाव की मांग

मुकेश सहनी ने बिहार और पश्चिम बंगाल में चुनाव रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग भी रखी। हालांकि, उन्होंने कहा कि राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के बावजूद उन्हें सरकार पर भरोसा नहीं है। सहनी ने कहा कि उनकी पार्टी और महागठबंधन SIR को लेकर लगातार अपनी आवाज उठा रहे हैं और मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।

'मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन'

VIP प्रमुख ने कहा कि नीचे से ऊपर तक भ्रष्टाचार है, इसलिए केवल ज्ञापन सौंपने से आंदोलन खत्म नहीं होगा। उन्होंने साफ किया कि जब तक महागठबंधन की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

पहले निकाला था आक्रोश मार्च, पुलिस ने नेताओं को रोका

इससे पहले पटना में महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने SIR के खिलाफ आक्रोश मार्च निकाला था। मार्च के दौरान पुलिस ने कई नेताओं को रोकने की कोशिश की। तेजस्वी यादव समेत कुछ नेताओं को हिरासत में लिए जाने की भी रिपोर्ट सामने आई थी। महागठबंधन लंबे समय से SIR की प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर सवाल उठा रहा है। विपक्षी दलों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार में चरणबद्ध आंदोलन का भी ऐलान किया है। राजभवन मार्च के बाद नेताओं ने संकेत दिया है कि मांगें पूरी होने तक SIR के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें