फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident News : पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता दंपती की सड़क हादसे में मौत; पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा

Sat, 07 Mar 2026 11:00 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Accident News: पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर फॉर्च्यूनर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। हादसे में पटना की प्रसिद्ध लॉयर वैष्णवी सिंह और उनके पति की मौत हुई, जबकि दो बच्चों समेत तीन लोग घायल हुए।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के धंतला के भंगापुल इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बिहार की प्रसिद्ध लॉयर वैष्णवी सिंह और उनके पति रित्तिक सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो बच्चों समेत तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

अनियंत्रित होने से हुआ हादसा

विज्ञापन

स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिलीगुड़ी से परिवार फॉर्च्यूनर कार में पटना के लिए जा रहा था। कार धंतला के भंगापुल इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचते ही अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।

घायल बच्चों और अन्य लोगों को बचाया गया
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों और अन्य लोगों को बचाया और उन्हें इस्लामपुर उपजिला अस्पताल ले जाया गया। घायल लोगों को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल रेफर किया था, लेकिन परिवार ने उन्हें आगे के इलाज के लिए पटना ले जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ससुराल में रह रहे दामाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी और उसके परिजनों पर लगा आरोप
विज्ञापन


पटना हाईकोर्ट की प्रसिद्ध लॉयर थीं मृतक
मृतक महिला वैष्णवी सिंह, उम्र 35 वर्ष, पटना जिले के संपत चौक क्षेत्र की निवासी और पटना हाईकोर्ट की प्रसिद्ध लॉयर थीं। उनके पति रित्तिक सिंह बिहार आयकर विभाग में अधिकारी थे और किसी मंत्री के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद इस्लामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उपमंडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें