फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में दुर्गा विसर्जन: पटना सिटी में युवक को मारी गोली, मौत के बाद इलाके में तनाव; प्रतिमा विसर्जन रुका

Wed, 21 Oct 2026 11:19 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना।
विज्ञापन
बिहार के खाजेकलां में हत्या से तनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजधानी पटना के पटना सिटी स्थित खाजेकलां थाना क्षेत्र के पश्चिम दरवाजा मोड़ के समीप बुधवार को एक युवक को गोली मारने की घटना सामने आई है। घायल युवक की पहचान टिकट टोली निवासी कुंदन ठाकुर के रूप में हुई है। पटना सिटी डीएसपी शिव शंकर कुमार ने युवक को गोली लगने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं
स्थानीय लोगों के अनुसार युवक की मौत हो चुकी है, हालांकि पुलिस की ओर से फिलहाल मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और प्रतिमा विसर्जन रोक दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई
पुलिस गोलीबारी के कारणों का पता लगाने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें